*कलेक्टर ने किया महाराणा प्रताप वार्ड में सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण,कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश*

*कलेक्टर ने किया महाराणा प्रताप वार्ड में सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण,कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश*

मुंगेली।  कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज नगर पालिका मुंगेली के अंतर्गत महाराणा प्रताप वार्ड में चल रहे सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरम्मत कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से मरम्मत कार्य की लागत और मटेरियल की गुणवत्ता का भी भौतिक सत्यापन किया। 

_x000D_

        कलेक्टर ने कहा कि सड़क के मरम्मत कार्य पूर्ण हो जाने से वार्डवासियों और शहर आने जाने वाले लोगों को सहूलियत होगी। साथ ही बारिश के समय जल भराव की समस्या से निजात भी मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को मरम्मत कार्य का नियमित निरीक्षण करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी और निर्माण एजेंसी के लोग मौजूद रहे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट