कलेक्टर ने नवगुरूकुल परिसर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं संबंधी दिए निर्देश
रायपुर/ कलेक्टर गौरव कुमार सिंह और निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा आज सुबह फुण्डहर स्थित नवगुरूकुल हॉस्टल का निरीक्षण किया और निवासरत छात्राओं को दिये जा रहे नाश्ते का स्वाद चखा। कलेक्टर ने गुणवत्ता पर संतोष जताते हुए अन्य आवश्यक निर्देंश दिए। उन्होंने नवगुरुकुल परिसर की सिक्योरिटी सिस्टम, सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम को और अधिक मजबूत बनाने करने के दिये निर्देश दिए।
_x000D_
इसके साथ ही नवगुरुकुल परिसर में व्यवहारिक आवश्यकतानुसार सभी व्यवस्थायें आंकलन करके शीघ्र प्रदाय करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियन्ता के. के. शर्मा, सहायक अभियन्ता अंशुल शर्मा सहित जोन क्रमांक 9 के अन्य सम्बधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


