राजस्व पखवाड़ा का आयोजन 1 से 15 फरवरी तक,कलेक्टर ने ली शिविर के तैयारी की समीक्षा बैठक, जिला पंचायत सीईओ नोडल अधिकारी नियुक्त

राजस्व पखवाड़ा का आयोजन 1 से 15 फरवरी तक,कलेक्टर ने ली शिविर के तैयारी की समीक्षा बैठक, जिला पंचायत सीईओ नोडल अधिकारी नियुक्त

बिलासपुर। जिले में 1 फरवरी से 15 फरवरी तक राजस्व पखवाड़ा मनाया जायेगा। इस दौरान हर ग्राम पंचायत में राजस्व शिविर लगेंगे। शिविरों में राजस्व संबंधी कामों के अलावा विकसित भारत योजना में शामिल योजनाओं के लाभ पाने से छूटे हुए लोगों के आवेदन भी लिए जाएंगे।

_x000D_

_x000D_

कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों की बैठक लेकर आज इसकी तैयारी की समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल को इस योजना का नोडल अधिकारी बनाया गया है। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, एडीम आरए कुरूवंशी, शिवकुमार बनर्जी सहित सभी राजस्व अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। पखवाड़े के दौरान अवकाश के दिन भी शिविर लगेगी। ग्राम पंचायत भवन अथवा अन्य कोई सुविधाजनक स्थल पर शिविर लगाया जायेगा। मुनादी के जरिए शिविर के तिथि और होने वाले कामों की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए गये है। प्रत्येक राजस्व अनुविभाग में 5 से 6 शिविर हर रोज लगाए जाएंगे। तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार में से कोई एक अधिकारी हर शिविर में मौजूद रहकर समस्याओं का समाधान करेंगे। कलेक्टर शरण ने लोगों को इन शिविरों में पहुंचकर अपने छूटे हुए सरकारी काम करवा लेने की अपील की है।

_x000D_

शिविरों में ये काम होंगे - इन शिविरों में बी-1 पठन, अविवादित नामांतरण, अविवादित बटवारा, अभिलेख अपडेट, त्रुटि सुधार संबंधी अभिलेख सुधार, नक्शा बटांकन, सीमांकन, डायवर्सन, वृक्ष कटाई की अनुमति, जाति, निवास एवं आय प्रमाण सहित अन्य कामों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके साथ ही आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजनाएं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, वन अधिकार मान्यता पत्र, नोनी सुरक्षा किसान क्रेडिट कार्ड आदि के लिए आवेदन की कार्यवाही की जायेगी।

_x000D_

इन पंचायतों में 1 फरवरी को लगेगा शिविर-  राजस्व पखवाड़े के अंतर्गत 1 फरवरी को 27 शिविर लगाये जायेंगे। इनमें बिलासपुर तहसील के अंतर्गत मोपका, सिरगिट्टी एवं तोरवा, बेलतरा तहसील में लिम्हा, बिल्हा तहसील के अंतर्गत निपनिया, अमेरीकापा, मुरकुटा, बोदरी तहसील में बोदरी, चकरभांठा, मस्तुरी तहसील के अंतर्गत गतौरा, भनेसर, सीपत में मचखंडा, नरगौड़ा, पचपेड़ी तहसील में ओखर एवं गिरपुरी, कोटा में सेमरिया, तेदुवा, बेलगहना में आमागोहन एवं केन्दा, रतनपुर तहसील में पुडू एवं तेन्दूभांठा, तखतपुर के अंतर्गत पाली, कंचनपुर, सोनबंधा तथा सकरी तहसील के अंतर्गत सकरी, अमेरी एवं बेलमुण्डी में शिविर आयोजित किया गया है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट