*कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं*

*कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं*

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के नए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।

_x000D_

_x000D_

साप्ताहिक जनदर्शन में आज  मोहम्मद रशीद कुरैशी ने विद्युत पोल हटाने के संबंध में आवेदन दिया। इस मामले को विद्युत विभाग के ईई देखेंगे। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम घोरामार के सरपंच ने जल जीवन मिशन अंतर्गत बनाए गए पानी टंकी एवं बिछाए गए पाइप लाइन की जांच करने के लिए आवेदन दिया। इस मामले को पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता देखेंगे। राजकिशोर निवासी ऊषा बाई कश्यप ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने की मांग की। इस मामले को आयुक्त नगर निगम देखेंगे।

_x000D_

_x000D_

बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बन्नाकडीह के सरपंच समेत अन्य लोगों ने राशन समय पर नहीं मिलने की शिकायत की। कलेक्टर ने आवेदन खाद्य नियंत्रक को भेजते हुए समस्या का निदान करने कहा। इसी ग्राम पंचायत क्षेत्र के शासकीय भूमि पर अवैध मकान निर्माण की शिकायत ग्रामीण  ने की। इस मामले को एसडीएम बिल्हा देखेंगे। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम  दैजा निवासी विकास कुमार द्विवेदी ने शासकीय भूमि में अवैध कब्जे की शिकायत की। इस मामले को एसडीएम तखतपुर देखेंगे। तिफरा निवासी श्रीमती सुनीता साहू ने विधवा पेंशन के लिए आवेदन दिया। इस मामले को समाज कल्याण विभाग देखेंगे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट