रायपुर महापौर ढेबर पर एफआईआर दर्ज, पुलीस से मारपीट गाली गलौज का आरोप

रायपुर महापौर ढेबर पर एफआईआर दर्ज, पुलीस से मारपीट गाली गलौज का आरोप

रायपुर। बीते दिनों कांग्रेस के आंदोलन को लेकर कांग्रेस महापौर और कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस का आरोप है कि बिना अनुमति के विधानसभा घेरने के लिए कांग्रेसी रास्ता रोककर बीच चौराहा जाम कर रहे थे। साथ ही पुलिस से गाली गलौज और मारपीट जैसी घटना भी कांग्रेसी कर रहे थे।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शासन की अनुमति के बगैर विधानसभा का घेराव किया, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

_x000D_

_x000D_

आंदोलन के दौरान लाँ एंड ऑर्डर की स्थितियां भी बिगड़ी। जिसे रायपुर पुलिस ने बखूबी संभालते हुए कांग्रेसियों को कंट्रोल करने की कोशिश की। फिरभी कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस से हुज्जतबाजी करते नजर आए। रायपुर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में  सिविल लाइन थाना में एक 151(2) 296 समेत विभिन्न धाराओं के तहत केश दर्ज कर विवेचना में लिया है। आपको बता दे बीते दिनों कांग्रेस का एक आंदोलन जिसमें कांग्रेस ने विधानसभा घेराव किया, जिसमें पीसीसी चीफ के अलावा प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी मौजूद थे।

_x000D_

_x000D_


रायपुर महापौर सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पुलिस से झड़प का वीडियो वायरल-
आपको बता दें कि कांग्रेसियों की आंदोलन के दौरान एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें रायपुर के महापौर एजाज ढेबर और कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस से झड़प कर रहे हैं जिसमें रायपुर के महापौर ढेबर पुलिस से झूमा झटकी करते हुए गाली गलौज करते नजर आ रहे हैं। साथ ही पुलिस कर्मियों का हाथ मरोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट