कांग्रेस में बवाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका विधायक अटल श्रीवास्तव का पुतला, जमकर प्रदर्शन*कांग्रेस की आपसी लड़ाई सड़क तक
बिलासपुर। बिलासपुर कांग्रेस में आपसी की कलह और विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। सोमवार को जहां फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्यों ने बिलासपुर का दौरा किया वहीं बंद कमरे में कांग्रेस नेताओं के विवाद को लेकर जानकारी ली।
_x000D_
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता रमेश सूर्या के अगुवाई में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव का पुतला फूंका गया इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। तत्कालीन ब्लाक अध्यक्ष रमेश सूर्या ने विधायक अटल श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अटल श्रीवास्तव ने विरोधियों का साथ दिया है, वहीं सांसद प्रत्याशी रहे देवेंद्र यादव के खिलाफ अपने करीबी को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारा था जिसके कारण कांग्रेस को हार मिली।,इसके अलावा निकाय चुनाव को लेकर रतनपुर, कोटा,में भी डमी कैंडिडेट उतारे गए जिससे कांग्रेस हारी है।
_x000D_
उधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार को लेकर सोमवार दोपहर रतनपुर महामाया चौक में जमकर प्रदर्शन किया तत्कालीन ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद थे। प्रदर्शनकरियों ने क्षेत्रीय विधायक अटल श्रीवास्तव पर दादागिरी और मनमानी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की, प्रदर्शन के दौरान कुछ महिलाओं ने विधायक के पुतले को चप्पल से पीटा प्रदर्शनकारियों ने अटल हटाओ क्षेत्र बचाव के नारे लगाए।
_x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


