जिले के आठ पुलिस अधिकारी-कर्मचारी बने माह नवंबर के कॉप ऑफ द मंथ, कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर पुलिस ऑफिस कार्यालय के दो SI पांच ASI को किया गया दंडित

जिले के आठ पुलिस अधिकारी-कर्मचारी बने माह नवंबर के कॉप ऑफ द मंथ, कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर पुलिस ऑफिस कार्यालय के दो SI पांच ASI को किया गया दंडित

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने हेतु प्रति माह ’’कॉप ऑफ द मंथ’’ पुरस्कार दिया जाता है। विधानसभा चुनाव में चुनाव के मानक निर्देशानुसार प्रभावी कार्यवाही करने के लिये निरीक्षक नवीन देवांगन थाना प्रभारी सिरगिट्टी को, जिला निर्वाचन सेल प्रभारी के रूप में चुनाव संबंधी कार्यों का लगन एवं परिश्रम से संपादन करने पर निरीक्षक दामोदर मिश्रा को,विधानसभा चुनाव बल वितरण के महत्वपूर्ण कार्य के दौरान व्यवस्थित यातायात व्यवस्था के लिये स.उ.नि.मनोज पाण्डेय को,खेल परिसर में घटित हत्या की घटना के आरोपियों को अल्पावधि में गिरफ्तार करने के लिये प्र.आर विनोद यादव को,थाना सिटी कोतवाली एवं तोरवा क्षेत्रान्तर्गत ए.टी.एम.टेम्पर करने वाले 02 गिरोह की गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका के लिये तद्बीर पोर्ते एसीसीयू बिलासपुर को, महत्वपूर्ण एवं अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों के मूव्हमेंट एवं बल मूव्हमेंट में प्लानिंग एवं दस्तावेजीकरण कर चुनाव में लगन से कार्य करने पर आरक्षक प्रदीप पाण्डेय को,थाना सीपत में समंस/वारंट के अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के लिये म.आर. प्रियंका मिश्रा को एवं चौकी बेलगहना के कलमीटार में हुई हत्या के प्रयास की घटना के 05 आरोपियों को अल्पावधि में गिरफ्तार करने में सराहनीय योगदान के लिए आरक्षक दीपक मरावी को कॉप ऑफ द मंथ सम्मान से सम्मानित किया गया है।

_x000D_

_x000D_

चुने गए कर्मचारियों को नगद ईनाम एवं गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और सभी थाना व चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

_x000D_

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार जिम्मेदारी एवम निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीनता व पदीय कर्तव्य निर्वहन में लापरवाहीपूर्ण आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस माह कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर पुलिस ऑफिस के कार्यालयीन 02 एसआई, 05 एएसआई को कार्य में सुधार हेतु लघु शास्ति से दंडित किया गया है।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप कुमार पटेल एवं उदयन बेहार उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवम् कार्यालय के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट