कोल और शराब घोटाले मामले में पूर्व मंत्री लखमा,अमरजीत भगत,कई पूर्व विधायक सहित कई प्रभावशाली लोगों पर ACB में एफआईआर दर्ज,ईडी के प्रतिवेदन पर 100से अधिक लोगों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही

कोल और शराब घोटाले मामले में पूर्व मंत्री लखमा,अमरजीत भगत,कई पूर्व विधायक सहित कई प्रभावशाली लोगों पर ACB में एफआईआर दर्ज,ईडी के प्रतिवेदन पर 100से अधिक लोगों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही

रायपुर। कोयला और शराब घोटाला मामले की जांच कर रही ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने (एसीबी) एंटी करप्शन ब्यूरो में दो पूर्व मंत्रियों, पूर्व मुख्य सचिव, दो निलंबित आईएएस, एक रिटायर्ड आईएएस और कई प्रभावशाली कांग्रेस नेताओं समेत100 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद किसी घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी की ओर से दर्ज कराई गई यह अब तक की सबसे बड़ी FIR है। (ACB) एंटी करप्शन ब्यूरो में जिन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है उनमें पूर्व मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत,पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड,जेल में बंद निलंबित आईएएस रानू साहू,समीर बिश्नोई,अनिल टुटेजा,उनके बेटे यश टुटेजा,कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, पूर्व कांग्रेसी विधायक शिशुपाल सोरी, चंद्रदेव राय, पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह, पूर्व संसदीय सचिव यूडी मिंज,गुलाब कमरो के नाम भी शामिल हैं, इसके अलावा एफआईआर में पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी विजय भाटिया का नाम भी एफआईआर में दर्ज है।
तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के दौरान कोयला ट्रांसपोर्टेशन में लेवी वसूलने और सिंडिकेट बनाकर शराब में अवैध उगाही के मामले की जांच ईडी कर रही है, ED ने कोयला घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया, निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई,IAS रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल, निखिल चंद्राकर जेल में बंद हैं। शराब घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दावा किया है कि शराब घोटाले में 2,161 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है, जो 2019 में सूबे के वरिष्ठ नौकरशाहों, राजनेताओं, उनके सहयोगियों की मिलीभगत का परिणाम है।
कोयला घोटाला
कोयला घोटाले की जांच में कई बड़े खुलासे हुए हैं,ईडी का दावा है कि छत्तीसगढ़ में करीब 540 करोड़ रुपये का कोयला घोटाला हुआ है,इस पैसे का उपयोग राजनीतिक खर्च, बेनामी संपत्तियों को बनाने और अधिकारियों को रिश्वत देने के लिए किया गया है, ईडी ने अपनी जांच में यह भी कहा है कि छत्तीसगढ़ में कोल लेवी के लिए अधिकारियों, व्यापारियों और राजनेताओं का एक कार्टेल था, जो कोयला परिवहन के जरिए प्रति टन 25 रुपये की वसूली में शामिल था. प्रदेश में परिवहन किए गए प्रत्येक टन कोयले के लिए 25 रुपये की अवैध लेवी वसूली की जा रही थी।
कोयला घोटाले में पहला चार्ज शीट पिछले साल नौ दिसंबर को दायर किया गया था, जिसमें आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई, व्यवसायी सुनील अग्रवाल, सूर्यकांत तिवारी और उनके रिश्तेदार लक्ष्मीकांत तिवारी को आरोपी के तौर पर नामजद किया गया मामले में सभी आरोपियो को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है।शराब घोटाले में इन्हें बनाया आरोपी

_x000D_

ईडी ने शराब घोटाला मामले में कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया, रायपुर महापौर  एजाज ढेबर के कारोबारी भाई अनवर ढेबर, CSMCL के MD रहे अरुणपति त्रिपाठी,शराब कारोबारी त्रिलोक ढिल्लन, नितेश पुरोहित और अरविन्द सिंह को गिरफ्तार किया गया है जो अभी जेल में हैं,लोअर कोर्ट में ईडी के बनाए गए सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।

_x000D_

कोयला लेवी मामले में आरोपियो के नाम

_x000D_

सौम्या चौरसिया, तत. उप सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय, छ.ग. शासनसमीर
समीर बिश्नोई, आई.ए.एस.. \ततनिदेशक भू-विज्ञान एवं खनिज
रानू साहू, आई.ए.एस. तत्कालीन कलेक्टर कोरबा
संदीप कुमार नायक, सहायक खनिज अधिकारी
शिवशंकर नाग, खनिज अधिकारी
सूर्यकांत तिवारी
मनीष उपाध्याय
रौशन कुमार सिंह
निखिल चंद्राकर
राहुल सिंह
पारेख कुरें
मोईनुद्दीन कुरैशी
विरेन्द्र जायसवाल
रजनीकांत तिवारी
हेमंत जायसवाल
जोगिन्दर सिंह
नवनीत तिवारी
दिपेश टांक
देवेन्द्र डडसेना
राहुल मिश्रा
रामगोपाल अग्रवाल, तत्कालीन कोषाध्यक्ष, छ.ग. कांग्रेस पार्टी
देवेन्द्र सिंह यादव, तत्कालीन विधायक, भिलाई नगर
शिशुपाल सोरी, तत्कालीन विधायक, कांकेर
रामप्रताप सिंह, तत्कालीन प्रवक्ता, कांग्रेस
विनोद तिवारी, तत्कालीन पी.ई.पी.
अमरजीत भगत, तत्कालीन विधायक, सीतापुर
चंद्रदेव प्रसाद राय, तत्कालीन विधायक, बिलाईगढ़
बृहस्पत सिंह, तत्कालीन विधायक, रामानुजगंज
इदरिश गांधी, पी.ई.पी.
गुलाब कमरो, तत्कालीन विधायक, भरतपुर सोनहत
यु.डी. मिंज, तत्कालीन विधायक, कुनकुरी
सुनील कुमार अग्रवाल, इंद्रमणी ग्रुप निवासी रायपुर
जय, सूर्यकांत का साथी
चंद्रप्रकाश जायसवाल, निवासी कोरबा
लक्ष्मीकांत तिवारी

_x000D_

शराब घोटाला मामले में आरोपियों के नाम
अनिमेष नेताम, तत्कालीन उपायुक्त आबकारी
विजय सेन शर्मा, तत्कालीन उपायुक्त आबकारी

_x000D_

अरविंद कुमार पटले, तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी

_x000D_

प्रमोद कुमार नेताम, तत्कालीन सहायक कमिशनर, आबकारी

_x000D_

रामकृष्ण मिश्रा, तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी

_x000D_

विकास कुमार गोस्वामी तत्कालीन सहायक आयुक्त, आबकारी

_x000D_

इकबाल खान, तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी

_x000D_

नीतिन खंडुजा, तत्कालीन सहायक जिला आबकारी अधिकारी

_x000D_

नवीन प्रताप सिंग तोमर, तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी

_x000D_

मंजुश्री कसेर तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी

_x000D_

सौरभ बख्शी, तत्कालीन सहायक आयुक्त

_x000D_

दिनकर वासनिक, तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी

_x000D_

आशीष श्रीवास्तव, तत्कालीन अतिरिक्त आयुक्त, आबकारी

_x000D_

अशोक कुमार सिंह, तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी

_x000D_

मोहित कुमार जायसवाल, जिला आबकारी अधिकारी

_x000D_

नीतू नोतानी, उपायुक्त

_x000D_

रविश तिवारी, तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी

_x000D_

गरीबपाल दर्दी, आबकारी अधिकारी

_x000D_

नोहर सिंह ठाकुर, आबकारी अधिकारी,

_x000D_

सोनल नेताम, सहायक आयुक्त, आबकारी विभाग 28. श्री अरविंद सिंह,

_x000D_

अनुराग द्विवेदी, मेसर्स अनुराग ट्रेडर्स

_x000D_

अमित सिंह मेसर्स अदीप एग्रोटेक प्राईवेट लिमीटेड

_x000D_

नवनीत गुप्ता

_x000D_

पिंकी सिंह, प्रोप्राईटर अदिप एम्पायर्स

_x000D_

विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू

_x000D_

त्रिलोक सिंह, दिल्लन, मेसर्स ढिल्लन सिटी मॉल प्राईवेट लिमीटेड

_x000D_

यश टुटेजा, निवासी कटोरा तालाब रायपुर

_x000D_

नितेश पुरोहित, गिरीराज होटल, रायपुर

_x000D_

यश पुरोहित, गिरीराज होटल, रायपुर

_x000D_

अभिषेक सिंह, डायरेक्टर मेसर्स नेक्सजेन पॉवर इंजीटेक प्राईवेट लिमीटेड

_x000D_

मनीष मिश्रा, मेसर्स नेक्सजेन पॉवर इंजीटेक प्राईवेट लिमीटेड

_x000D_

संजय कुमार मिश्रा, सी.ए. मेसर्स नेक्सजेन पॉवर इजीटेक प्राईवेट लिमीटेड

_x000D_

अतुल कुमार सिंह श्री ओम साई बेवरेजेस प्राईवेट लिमीटेड

_x000D_

मुकेश मनचंदा, श्री ओम साई बेवरेजेस प्राईवेट लिमीटेड

_x000D_

विजय भाटिया, मिलाई

_x000D_

अशीष सौरभ केडिया, मेसर्स दिशिता वेंचर्स प्राईवेट लिमीटेड

_x000D_

मेसर्स छ.ग. डिस्टलरीस प्राईवेट लिमीटेड

_x000D_

मेसर्स भाटिया वाईन एवं मर्चेंटस प्राईवेट लिमीटेड

_x000D_

मेसर्स वेलकम डिस्टलरीस

_x000D_

सिद्धार्थ सिंघानिया, मेसर्स सुमीत फँसलिटीस लिमीटेड एवं टॉप सिक्योरिटीस फँसलिटीस मैनेजमेंट

_x000D_

बच्चा राज लोहिया मेसर्स इगल हंटर सॉल्युशन लिमीटेड एवं पार्टनर

_x000D_

मेसर्स अलर्ट कमाण्डों प्राईवेट लिमीटेड एवं पार्टनर

_x000D_

अमित मित्तल, मेसर्स ए टू जेड प्राईवेट लिमीटेड एवं सहयोगी

_x000D_

उदयराव मेसर्स ए टू जेड प्राईवेट लिमीटेड का मैनेजर

_x000D_

मेसर्स प्राईम वन वर्क फोर्स

_x000D_

लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल निवासी भिलाई

_x000D_

विधु गुप्ता, प्रीज्म होलोग्राफी एवं सिक्योरिटीस प्राई लिमी.

_x000D_

दीपक दुआरी

_x000D_

दिपेन चावड़ा

_x000D_

मेसर्स प्राईम डेव्हलपर्स

_x000D_

मेसर्स ए डेबर बिल्डकॉन

_x000D_

मेसर्स ए.जे.एस. एग्रोट्रेड प्राईवेट लिमीटेड

_x000D_

सफायर इस्पात के मालिक श्री उमेर ठेबर एवं श्री जुनैद देबर

_x000D_

अख्तर देबर

_x000D_

मेसर्स जगदम्बा इंटरप्राईजेस

_x000D_

अशोक सिंह

_x000D_

सुमीत मलो

_x000D_

रवि बजाज

_x000D_

विवेक ढांड, निवासी जी.ई. रोड रायपुर

_x000D_

अज्ञात कांग्रेस के पदाधिकारीगण

_x000D_

अन्य आबकारी अधिकारीगण

_x000D_

विकास अग्रवाल के साथीगण एवं अन्य।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट 

_x000D_