कलेक्टर ने ली नोडल अफसरो की बैठक लोकसभा चुनाव के तैयारी की समीक्षा, चुनाव संबंधित विभिन्न कार्य के लिए 26 नोडल अफसर नियुक्त
बिलासपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर लोकसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने एक-एक नोडल अधिकारी को उनके काम-काज के दायित्व से अवगत कराया और आयोग की दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। चुनाव संबंधी विभिन्न प्रकार के कार्यों को सम्पन्न करने के लिए जिले में 26 नोडल अफसर नियुक्त किये गये हैं। आचार संहिता के प्रभावशील होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने वाले अनफयेर गतिविधियों की रोकथाम के लिए एफएसटी टीम को सक्रिय कर दिया गया है।
_x000D_
कलेक्टर शरण ने कहा कि अधिकांश नोडल अफसर लगभग तीन माह पहले संपन्न विधानसभा चुनाव में काम कर चुके हैं। उन्हें इस दफा भी उसी तरह के काम सौंपे गये हैं ताकि उनके अनुभव का लाभ मिल सके। मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण, ईव्हीएम प्रबंधन एवं सामग्री वितरण एवं वापसी की जिम्मेदारी नगर निगम आयुक्त अमित कुमार को सौंपी गई है। चुनाव कार्य के लिए जनप्रबंधन एवं स्वीप गतिविधियों की जिम्मेदारी जिला पंचायत सीईओ को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य से हटाने के लिए यदि उचित कारण लगता हो तो पहले से उन्हें मुक्त कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में स्वीप गतिविधियों को ज्यादा फोकस करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपने टीम के अन्य सदस्यों की बैठक बुलाकर उन्हें प्रशिक्षित करने को कहा है। चुनाव को प्रभावित करने वाले अनफेयर गतिविधि जैसे नगद एवं सामग्री वितरण कार्य की रोकथाम के लिए उड़नदस्ता टीमें आज से सक्रिय हो गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन-तीन टीमें लगाई गई हैं। आठ-आठ घण्टे की बारी-बारी से टीमें चौबीसों घण्टे लगातार सतर्क रहेंगी। राजनीतिक कार्यों में प्रलोभन दिये जाने के उद्देश्य से नगद, शराब अथवा सामग्री वितरण की शंका होने पर टीमें छापा मारकर कार्रवाई करेंगी। यदि किसी पीड़ित को लगे कि उनकी सामग्री एवं नगद के प्रमाण हैं, तो वह जिला स्तरीय सामग्री रिलिजिंग कमेटी के समक्ष अपील कर सकता हैं। आयोग की सी-विजिल एप्प में मिली शिकायतों पर भी एफएसटी टीमें कार्रवाई करेंगी। टीम के सदस्यों को सी-विजिल एप्प का प्रशिक्षण भी इडीएम आफताब अहमद खान द्वारा दिया गया। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान, एडीएम आर ए कुरूवंशी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी सहित सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे।
_x000D_ _x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


