अवैध रेत एवं खनिज का परिवहन लगातार जारी, कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाही,दर्जन भर मामले दर्ज कर 14वाहनों को किया गया जप्त

अवैध रेत एवं खनिज का परिवहन लगातार जारी, कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाही,दर्जन भर मामले दर्ज कर 14वाहनों को किया गया जप्त

बिलासपुर। शहर से लगे रेत घाटों में अवैध उत्खनन और परिवहन लगातार जारी है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर  जिला खनि अमला द्वारा  12-13 मई को रात जिला के सभी क्षेत्रों-सरकंडा, मस्तूरी, कोटा,चकरभाठा,कोनी,सेंदरी, लोफंदी, कछार,निरतू, घुटकू आदि में  खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच किया गया । जिसके आधार पर अवैध परिवहन के 12 मामले दर्ज कर 14 वाहन जब्त किए गए।  खनिज रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन करते पाये जाने पर खनिज रेत सहित 2 ट्रेक्टर  कोनी थाना में,2 ट्रेक्टर कोटा थाना में, 1ट्रेक्टर सकरी थाना में, 1ट्रेक्टर सरकंडा थाना में और 3 हाईवा  रेत लावर बैरियर में अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज निम्न श्रेणी चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर  2 हाईवा एवं ईंट मिट्टी का 1माजदा जप्तकर लावर खनिज जांच चौकी में अभिरक्षा में रखा गया है।

_x000D_

_x000D_

   ग्राम बिरकोना मे खनिज मिट्टी एवम् मुरूम के अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर 1 पोकलेन को सील किया गया एवं 2 हाईवा को जप्तकर कोनी थाना में अभिरक्षा मे रखा गया है। उपरोक्त सभी वाहन मालिकों एवं वाहन चालकों के विरूद्ध  छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015  और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957  के तहत् खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है। कुल 12 प्रकरण दर्ज कर 14 वाहनों को जप्त किया गया है। खनिज विभाग के उप संचालक उमेश मिश्रा के नेतृत्व में खनि अधिकारी, सहायक खनि अधिकारी एवं जिला खनि अमला कार्रवाई में शामिल थे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट