ग्रामीण कांग्रेस प्रत्याशी पंकज शर्मा ने दलबल के साथ भरा नामांकन , दस हजार से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे कलेक्ट्रेट

ग्रामीण कांग्रेस प्रत्याशी पंकज शर्मा ने दलबल के साथ भरा नामांकन , दस हजार से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे कलेक्ट्रेट

_x000D_

_x000D_


रायपुर। रायपुर ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी श्री पंकज शर्मा आज नामांकन फॉर्म जमा करने से पहले जहां इष्ट देवी देवताओं का आशीर्वाद लिया वहीं अपने राजनीतिक गुरु पिता श्री सत्यनारायण शर्मा जी के पांव छुकर आशीर्वाद लिया तत्पश्चात बांसटाल स्थित गृह निवास से हजारों की संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं व आमजनों के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट की ओर रैली की शक्ल में आगे बढ़े।

_x000D_

_x000D_

आपको बता दे की रायपुर ग्रामीण विधानसभा से इस बार पंकज शर्मा मैदान पर हैं वही पंकज शर्मा को लगातार जनता का समर्थन मिल रहा है अपार प्यार और विश्वास के साथ दिन प्रतिदिन जनता उनसे जुड़ती जा रही है आज नामांकन के दौरान यह बात सत्य होती हुई नजर आई जहां हजारों की संख्या में उनके समर्थक उनके साथ नामांकन दाखिल करने के लिए एकत्रित हुए थे इसमें युवा बुजुर्ग के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी।

_x000D_

_x000D_

ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ नारेबाजी करते हुए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली की शक्ल में शहर के प्रमुख चौक चौराहों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। पंकज शर्मा ने कहा कि ग्रामीण विधानसभा के कार्यकर्ताओं और जनता का जिस तरह प्रेम और विश्वास मिल रहा है उसमें वह पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे उन्होंने कहा कि पूरा ग्रामीण विधानसभा उनके परिवार का एक हिस्सा है जिनसे वह कभी दूर नहीं रह सकते निरंतर उनके सेवा में वह तत्पर रहेंगे और ज्यादा से ज्यादा समय उनके बीच व्यतीत करेंगे।

_x000D_