हैवानियत: शराबी युवक ने बंदर को बेरहमी से पीटा घायल अवस्था में ईलाज के लिए कानन मिनी जू भेजा गया, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई

हैवानियत: शराबी युवक ने बंदर को बेरहमी से पीटा घायल अवस्था में ईलाज के लिए कानन मिनी जू भेजा गया, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई

बिलासपुर। एक शराबी युवक ने नशे की हालत में बेजुबान बंदर की बेरहमी से पिटाई कर दी जिसका वीडियो mornews.in को मिला है।वही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 
जिस पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है, एक युवक की हरकत से घटना का वीडियो देखने के बाद हर कोई इस शख्स को कोस रहा है की कोई इंसान किसी बेजुबान जानवर को इतनी बेरहमी से कैसे मार सकता है।

_x000D_

_x000D_


वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि ये युवक कैसे एक बेजुबान बंदर को महज इसलिए लाठी से पीट रहा है कि बंदर ने उसके सब्जी बाड़ी से कुछ सब्जियों को नुकसान पहुंचा दिया। 
घटना बीते दिनों 29 अक्टूबर की है जब बंदरों का कुछ झुंड सब्जी की बाड़ी में घुस गया जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव में मनोज यादव की सब्जी बाड़ी है जिसमें सब्जिया लगी हुई है। जहां बंदरों का झुंड सब्जी की बाड़ी में घुस गए जिसे देखकर मनोज और उसके परिवार के लोगों ने बंदरों को भगाने की कोशिश करने लगे बंदरों को भगाने के कारण पत्थर मारने पर एक बंदर घायल हो गया और जमीन पर गिर गया। घायल बंदर को देखकर गांव के ही रहने वाला सनत विश्वकर्मा शराब के नशे पर मौके पर पहुंचा और घायल बंदर को देखकर उसे एक मोटे डंडे से मारना शुरू कर दिया। दरिंदे  सनत विश्वकर्मा ने मासूम बंदर को मोटे लाठी और डंडे से इस कदर पिटा के बंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। Mornnews के पास जो वीडियो है उसमें साफ देखा जा सकता है कि सनत विश्वकर्मा कैसे बंदर की  बेरहमी से पिटाई कर रहा है। उसे घसीट कर मार रहा है, गांव के लोगों के द्वारा उसे रोकने की कोशिश करते भी नजर आ रहे हैं। जिसके बाद भी वह नहीं मानता है और लगातार बंदर पर डंडे से वार करता है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है वही सर्व हिंदू समाज ने इसकी शिकायत सीपत थाने में दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार घायल बंदर को तत्काल इलाज के लिए कानन पेंडारी मिनी जू लेजाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। आपको बता दें वन्य जीव संरक्षण और पशु अधिकार अधिनियम के तहत इस दरिंदे युवक पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। इस घटना को लेकर कई संगठन के लोगों ने कड़ी निंदा की है वही लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

_x000D_

(इस घटना का वीडियो mornews midiya के पास है जो आपको विचलित कर सकता हैं इसलिए हम यहां आपको वीडियो नहीं दिखा रहे है)

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट