देर रात कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव के रूम में निर्वाचन आयोग की दबिश, समर्थको द्धारा बड़ी रकम रखने के शक पर होटल इंटरसिटी पहुंची टिम जमकर हंगामा, विवाद बढ़ता देख लौटे अफसर, प्रत्याशी देवेंद्र ने क्या कहा: देखिए विडियो

बिलासपुर। देर रात दयालबंद स्थित होटल इंटरसिटी में निर्वाचन आयोग की टीम ने छापा मारा जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बिलासपुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव और उनके समर्थको के द्वारा होटल के कमरे में पैसे रखे होने की जानकारी निर्वाचन आयोग को मिली थी, इसके बाद निर्वाचन आयोग की टीम सीआरपीएफ की टिम के साथ दबीस देकर होटल के मेंन गेट को बंद करवा दिया।

_x000D_

_x000D_

चुनाव आयोग के अफसरों को शक था कि उन पैसों का इस्तेमाल चुनाव के लिए किया जा सकता है। हालांकि इस कार्रवाई में निर्वाचन आयोग की टीम को कुछ भी नहीं मिला और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। आपको बता दे की बिलासपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव दयालबंद स्थित होटल इंटरसिटी में ठहरे हुए हैं यही से वे अपना चुनाव कार्यक्रम संचालित करते हैं। निर्वाचन आयोग की टीम को सूचना मिली थी के प्रत्याशी देवेंद्र यादव और उनके समर्थकों ने पैसे  कमरे के अंदर छुपा कर रखे हैं। जिस पर निर्वाचन आयोग की टीम सीआरपीएफ के साथ होटल इंटरसिटी पहुंची जहां होटल के मेन गेट को बंद कर दिया गया। होटल के मेंन गेट बंद होने से वहां होटल में चल रहे कार्यक्रम में हड़कंप मच गया। जिन लोगों के कार्यक्रम थे वे इस कार्रवाई को लेकर भड़क गए। उन्होंने निर्वाचन आयोग के अफसरों पर आरोप लगाते हुए कहा की कार्रवाई राजनीतिक है तो जिन पर कार्रवाई करनी है। उनके कमरे में जाकर करें,इस प्रकार बेवजह गेट बंद कर उनके मेहमानों को क्यों रोका जा रहा है। उधर कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव भी वहां पहुंच गए। इस पुरे घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने कहा भाजपा इस चुनाव से इतना डर गई है कि वह निर्वाचन आयोग की टीम और सीआरपीएफ को आगे कर रही है।अगर आम लोगों को तकलीफ होगी तो जनता इसका जवाब देगी। अगर गिरफ्तार करना है तो मुझे किया जाए। इस तरह कार्रवाई का डर दिखाकर आम लोगों को बेवजह  परेशान किया जा रहा है।उन्होंने कहा जांच करवाना है तो करवा लिया जाए लेकिन इस तरह की तानाशाही बिलासपुर की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट