*2023विधानसभा चुनाव: राजनैतिक दलों की हुई बैठक, दलों को मतदान केन्द्रवार बीएलए नियुक्त करने निर्देश*

*2023विधानसभा चुनाव: राजनैतिक दलों की हुई बैठक, दलों को मतदान केन्द्रवार बीएलए नियुक्त करने निर्देश*
राजनैतिक दलों की बैठक लेते एडीएम कुरुवंशी

_x000D_

बिलासपुर।साल के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारियां अब तेज हो गई है। पारदर्शिता के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा तैयारियों से राजनैतिक दलों को नियमित तौर पर अवगत कराया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार के निर्देश पर एडीएम आर.ए.कुरूवंशी ने मंथन सभाकक्ष में राजनैतिक दलों की बैठक ली। उन्होंने मतदाता सूची, पुनरीक्षण, मतदान केंद्र आदि के संबंध में चुनाव आयोग के निर्देशों की जानकारी देकर उनसे सहयोग की अपेक्षा की। उन्हें मतदान केंद्रवार एक-एक बीएलए नियुक्त करने के भी निर्देश दिए।

_x000D_

_x000D_


 बैठक में उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2023 कार्यक्रम के तहत 25 मई से 23 जून तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही 24 जून से 24 जुलाई 2023 तक की जानी है। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन 02 अगस्त को किया जाएगा। प्रत्येक मतदान केंद्रो में 2 अगस्त से 31 अगस्त तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम विलोपन कराने एवं संशोधन हेतु दावा आपत्ति प्राप्त किया जाएगा। शासकीय अवकाश 12, 13 एवं 19 और 20 अगस्त को मतदान केंद्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर 2023 किया जाएगा। प्रत्येक मतदान केंद्र पर अभिहित अधिकारी के पास संबंधित मतदान केन्द्र की निर्वाचक नामावली उपलब्ध रहेगी, आम नागरिक उनसे संपर्क कर निर्वाचक नामावली का अवलोकन कर सकते हैं । बैठक में जानकारी दी गई कि आगामी विधानसभा चुनाव हेतु इव्हीएम, व्हीव्हीपेट मशीनों के पहले स्तर की जांच 10 जून से 27 जून तक हैदराबाद के इंजीनियरों द्वारा न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग के पीछे स्थित इव्हीएम, व्हीव्हीपेट वेयर हाउस स्थित प्रथम स्तरीय हॉल में सपन्न की जाएगी। पहली जांच का कार्य सुबह 9 बजे से शाम को 5 बजे तक किया जाएगा। राजनैतिक दलों के पदाधिकारी एवं उनके द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि एफएलसी हॉल में निर्धारित समय एवं तिथि पर उपस्थित होकर कार्याें का अवलोकन कर सकते है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी  ललिता भगत सहित राजनैतिक दलों के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट