एसडीएम ने डायरिया प्रभावित मदनपुर में लगाई चौपाल,गली- गली घुमकर  साफ सफाई का लिया जायज़ा, कहा झाड़ फूंक व झोलाछाप डॉक्टरों के चक्कर में न पड़ें, सीधे अस्पताल पहुंचें

एसडीएम ने डायरिया प्रभावित मदनपुर में लगाई चौपाल,गली- गली घुमकर  साफ सफाई का लिया जायज़ा, कहा झाड़ फूंक व झोलाछाप डॉक्टरों के चक्कर में न पड़ें, सीधे अस्पताल पहुंचें

बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में डायरिया के प्रभाव को नियंत्रित करने हेतु जनचौपाल एवं क्षेत्र भ्रमण के निर्देश पर एसडीएम बिलासपुर पीयूष तिवारी द्वारा तहसीलदार शशिभूषण सोनी , सीईओ बिल्हा, बीएमओ बिल्हा, एसडीओ पीएचई के साथ डायरिया प्रभावित ग्राम मदनपुर में स्वास्थ्य चौपाल लगाया।

_x000D_

_x000D_

उन्होंने गली कूचों का भ्रमण कर साफ सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया। जिसमें ग्रामीणों को जागरूक करते हुए उन्हें स्वच्छ जल सहित खान-पान की जानकारी दी गई। पानी उबाल कर पीना है - डायरिया को  दूर करना है* का स्लोगन दिया गया। गांव में मितानिनों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डोर टू डोर सर्वे कर लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे जागरूक किया जाकर ओआरएस एवं दवाई का वितरण किया जा रहा है।

_x000D_

_x000D_

पीएचई विभाग द्वारा स्वच्छ जल आपूर्ति हेतु टंकी की सफाई कराकर सभी बोर को क्लोरिन डाला गया। नालियों की सफाई सहित ब्लीचिंग छिड़काव सीईओ पंचायत द्वारा कराया जा रहा है। एसडीएम बिलासपुर द्वारा ग्रामीणों को समझाइश दी गई कि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य की समस्या होने पर झाड़-फूंक या झोलाछाप डॉक्टर से इलाज न कराकर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र जाकर इलाज करावे सबका निःशुल्क इलाज किया जा रहा है।

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट