कलेक्टर ने सुनी आम जनता की

कलेक्टर ने सुनी आम जनता की

बिलासपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने आम नागरिकों की समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुनकर उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में आज राशन कार्ड, पेंशन, आवास, राशन, पानी की समस्या, रोजगार सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मुलाकात कर लगभग 110 आवेदन दिए।

_x000D_

_x000D_


जनदर्शन में शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय बिलासपुर में कलेक्टर दर पर कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने बताया कि वे महाविद्यालय में लगभग 10 वर्षों से कार्यरत होने के बाद भी नियमित वेतनमान नहीं मिल रहा है। सभी कर्मचारियों ने नियमित वेतनमान दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। विकास नगर निवासी संजय साहू ने नगर निगम के नल से गंदे पानी आने की शिकायत की। इस पर नगर निगम को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। शांति नगर निवासी नीलिमा जॉन ने बताया कि ग्राम अमेरी में उनकी पैतृक भूमि है, जिस पर कुछ लोगों द्वारा फेंसिंग तार को काटकर कब्जा किया जा रहा है और जबरदस्ती तोड़-फोड़ किया जा रहा है। कलेक्टर ने इस पर कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक को भेजकर इसे टीएल में पंजी किया गया। शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय तिफरा में पूर्व में कार्यरत शिक्षकों ने विद्यालय में कार्यकाल की अवधि बढ़ाने का निवेदन करते हुए बताया कि उनका कार्यकाल 30 अप्रैल को समाप्त हो गया है और विद्यालय में अभी भी शिक्षकों की आवश्यकता है। कलेक्टर ने इस प्रकरण को टीएल में लेते हुए समाज कल्याण विभाग को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सेमरा निवासी परदेशीन बाई ने मार्च, अप्रैल एवं मई माह का राशन नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर कार्यवाही हेतु खाद्य शाखा को भेजा गया। ग्राम जौकी निवासी मनहरण साहू एवं मंगला निवासी कमला देवी मेश्राम ने वृद्धा पेंशन हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इस हेतु नगर निगम को कार्यवाही हेतु भेजा गया।

_x000D_

_x000D_

ग्राम पंचायत रमतला के ग्रामीणों ने पानी की समस्या, सी.सी. रोड एवं बाउंड्रीवाल की आवश्यकता सहित गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर ने जनपद सीईओ को निर्देशित किया। मन्नाडोल निवासी राजू रजक ने बस्ती में पीने का पानी घर तक नहीं पहुंचने की जानकारी दी। कलेक्टर ने इस समस्या के निराकरण के लिए नगर निगम को निर्देशित किया गया। अरविंद नगर सरकण्डा निवासी प्रमोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि अरविंद नगर में स्ट्रीट लाईट नहीं होने कारण रात में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने विद्युत पोल में स्ट्रीट लाईट लगाने की मांग की। इस समस्या के निराकरण हेतु नगर निगम को निर्देशित किया गया। बिल्हा ब्लाक के ग्राम पंचायत पेण्डरवा के ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केन्द्र की स्थिति जर्जर होने की जानकारी देते हुए उन्नयन कार्य स्वीकृत करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम दारसागर के कमल सिंह बैगा एवं सीमा बैगा ने विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए सीधी भर्ती में नियुक्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इस प्रकरण को टीएल में लेते हुए ट्राईबल डिपार्टमेंट को कार्यवाही हेतु भेजा गया।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट