*कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज जन दर्शन में सुनी समस्याएं*,लगभग 200लोगों ने कलेक्टर से मुलाकात कर दीया आवेदन,आवश्यक कार्यवाही के लिए अधिकारीयों को दिए निर्देश

*कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज जन दर्शन में सुनी समस्याएं*,लगभग 200लोगों ने कलेक्टर से मुलाकात कर दीया आवेदन,आवश्यक कार्यवाही के लिए अधिकारीयों को दिए निर्देश

_x000D_

बिलासपुर।कलेक्टर सौरभकुमार ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। आज जनदर्शन में कलेक्टर ने तीन घंटे तक बड़े इत्मीनान से लगभग 200 लोगों की निजी और सामुदायिक समस्याओं को गंभीरता से सुना। तत्काल सुलझने वाले प्रकरणों का जहां मौके पर ही निराकरण किया गया वहीं गंभीर किस्म के कुछ प्रकरणों को टीएल पंजी में दर्ज करते हुए समय-सीमा में अधिकारियों को निराकरण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

_x000D_

_x000D_


 कलेक्टर से आज बेलतरा निवासी दिव्यांग अशोक कुमार सूर्यवंशी ने बैटरी चलित ट्रायसाईकल प्रदान करने की मांग रखी। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्यवाही करते हुए दिव्यांग की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। कोटा ब्लाक के ग्राम करका के सरपंच ने आश्रित ग्राम जोगीपुर में पचरी निर्माण के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने आवेदन को टीएल में लेते हुए सीईओ जिला पंचायत को सौंपा। ग्राम गतौरा निवासी परमेश्वर राठौर ने कलेक्टर से मुलाकात कर राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किश्त की राशि नहीं मिलने की शिकायत की। कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। बेलतरा तहसील के ग्राम भाड़म निवासी  भगवान दीन कश्यप ने ग्रामीण उद्यमिता विकास योजनातंर्गत भारतीय स्टेट बैंक शाखा लखराम से अनुदान की राशि न मिलने की शिकायत की। कलेक्टर ने उनके आवेदन को टीएल में पंजी करते हुए लीड बैंक ऑफिसर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

_x000D_

_x000D_

ग्राम गनियारी के ग्रामीणांे ने कलेक्टर से मुलाकात कर आवेदन दिया कि सिंचाई विभाग द्वारा नहर निर्माण कार्य करवाया गया है। नहर के नीचे से विस्तार हेतु निकाले गए नाला से खार एवं गांव का निस्तारी पानी सीधे हमारे खेत में आता है। जिससे हमारे खेत में पानी अत्यधिक मात्रा में जमा हो जाता है। खेत में लगे धान डूबकर सड़ जाता है। उन्होंने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए गुहार लगाई। ग्राम पंचायत जुनवानी के सरपंच ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना अंतर्गत हितग्राहियों के लिए पशु शेड, मुर्गी शेड की मांग की। इस मामले को जिला पंचायत सीईओ देखेंगे। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट