*स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों से मतदताओ को किया जा रहा जागरूक*, स्कूली बच्चों समूह की दीदियों ने निकाली जागरुकता रैली

*स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों से मतदताओ को किया जा रहा जागरूक*, स्कूली बच्चों समूह की दीदियों ने निकाली जागरुकता रैली

_x000D_

बिलासपुर।आगामी विधानसभा निर्वाचन एवं सभी निर्वाचनों में नागरिकों द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने एवं उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में उत्साह के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘‘स्वीप’’ चलाया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीण भी इन कार्यक्रमों में रूचि दिखा रहें और बढ़ चढ़कर जागरूकता अभियान में शामिल हो रहे है। महिला स्व सहायता समूह की दीदियां ग्रामीण महिलाओं एवं लोगों को अपने मताधिकार के उपयोग के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

_x000D_

_x000D_


 जिले के तखतपुर ब्लॉक के ग्राम जोरापारा एवं कोटा ब्लॉक के ग्राम शिवतराई में मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत मतदान के लिए जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा अपने गांवों में बैनर लेकर रैली निकाली गई। उन्होंने सभी को मतदाता शपथ भी दिलवाई। इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोबरीपाट एवं कोटा के राष्ट्रीय स्वयं सेवकों द्वारा बड़े उत्साह से रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। जनपद पंचायत बिल्हा के सभाकक्ष में स्वीप कार्यक्रम के तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मताधिकार के उपयोग की शपथ दिलाई गई।

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट