भीषण गर्मी से बचाव के लिए अपर कलेक्टर ने ली विभिन्न संगठनों की बैठक,विषम हालात से निपटने संगठनों ने दिए कई सुझाव

भीषण गर्मी से बचाव के लिए अपर कलेक्टर ने ली विभिन्न संगठनों की बैठक,विषम हालात से निपटने संगठनों ने दिए कई सुझाव

बिलासपुर।अपर कलेक्टर ने भीषण गर्मी से बचाव के लिए ली विभिन्न संगठनों की बैठक कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए अपर कलेक्टर आर.ए कुरुवंशी ने उद्योग, व्यापार और विभिन्न सेवाओं से जुड़े संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक ली।

_x000D_

_x000D_

उन्हें आगामी दिनों में गर्मी की भीषणता की जानकारी देकर अपने संस्थान में कार्यरत श्रमिकों एवं स्वयं के बचाव के लिए उपाय करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उनके सुझाव भी नोट कर भविष्य में इनका पालन करने का आश्वासन दिया गया। उद्योग, सेवा और व्यापार से सम्बद्ध करीब डेढ़ दर्जन संस्थाओं के पदाधिकारी और अधिकारी बैठक में शामिल थे। सभी पदाधिकारियों ने हाथ उठाकर  लू से बचाव के तमाम उपाय करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि गर्मी में आदमी सहित पशु पक्षियों को पानी पिलाना पुण्य और मानवीय सेवा का कार्य है। उन्होंने लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन को बधाई दी।

_x000D_

_x000D_

   अपर कलेक्टर कुरुवंशी ने भीषण गर्मी से बचाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना लू से बचाव का उत्तम उपाय है। ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहें। कार्यस्थल पर ओआरएस  पाउडर और इलेक्ट्रोलाइट रखे रहें। मजदूरों को इनके उपयोग का तरीका बताकर उन्हें पिलाते रहें। आग बुझाने का संयंत्र अपडेट रहे। सभी को इनके संचालन का तरीका आना चाहिए।   उन्होंने कहा की खदानों में बारूद का उपयोग किया जाता है । इसके संग्रहण स्थल में तापमान को नियंत्रित रखें,ठंडा रखें ताकि किसी तरह के विस्फोट अथवा अन्य अनहोनी से बचाया जा सके। कुरुवंशी ने कहा की उद्योगपति अपने श्रमिकों एवं मजदूरों से काम लेने के घंटे को रीशेड्यूल करें । यथासंभव सुबह अथवा शाम को ज्यादा से ज्यादा काम लें ताकि लू के प्रभाव से मजदूरों को बचाया जा सके। मुख्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पी श्रीवास्तव ने गर्मी से बचाव के उपाय सुझाए। उन्होंने कहा की ज्यादा धूप में काम करने से बचा जाए। ज्यादा से ज्यादा पानी पिया जाए ।सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ओआरएस के पाउडर उपलब्ध हैं। यदि तत्काल उपलब्ध न भी हो पाए तो नींबू पानी भी लिया जा सकता है।
      परिवहन संघ के सुझाव पर बस स्टैंड में दो प्याऊ तत्काल खोलने के निर्देश नगर निगम को दी गई। चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी ने बताया की ट्रैफिक रुकने के स्थान पर छोटे-छोटे टेंट लगाया जा रहे हैं। गर्मी बढ़ने पर कारखानों में भोजन अवकाश में पर्याप्त वृद्धि करने के साथ ही आराम के लिए भी अतिरिक्त समय उपलब्ध कराया जा रहा है। ईएसआईसी के डॉक्टर रंजना साहू ने श्रमिकों की सुविधा के लिए किया जा रहे उपायों की जानकारी दी। चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा कि बरसात के मौसम में ज्यादा से ज्यादा हम पेड़ पौधे लगाना चाहते हैं। प्रशासन की ओर से सीएसआर के तहत हमें ट्री गार्ड उपलब्ध कराया जाए ताकि हम ज्यादा से ज्यादा पौधे लगा सकें। इससे पर्यावरण संरक्षण एवं तापमान को कम करने में मदद मिलेगी। सहायक श्रम आयुक्त आर के प्रधान ने बैठक की कार्रवाई का संचालन एवं आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उद्योग विभाग के सीजी एम कुसरे एवं खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी भी उपस्थित थे । आज की मंथन सभा कक्ष में आयोजित बैठक में चेंबर ऑफ कॉमर्स,व्यापारी महासंघ, चेंबर ऑफ कॉमर्स बिलासपुर, औद्योगिक क्षेत्र सिरगिट्टी,जिला उद्योग संघ, जिला परिवहन संघ, जिला औषधि विक्रेता संघ,नर्सिंग होम एसोसिएशन, राइस मिल एसोसिएशन, वाहन चालक संगठन, कोलवाशरी, संचालक पत्तेदार मुख्य एवं गौंड खनिज संघ, मुख्य एवं गौंड खनिज क्रशर संचालक संघ की प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट