*कुख्यात अपराधी रंजन गर्ग के खिलाफ़ शासकीय भूमि मे अतिक्रमण पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई*

*कुख्यात अपराधी रंजन गर्ग के खिलाफ़ शासकीय भूमि मे अतिक्रमण पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई*

बिलासपुर। कुख्यात बदमाश हिस्ट्रीशीटर रंजन गर्ग ने शहर से लगे मस्तूरी नेशनल हाइवे के पास एक एकड़ सरकारी बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा कर फार्म हाउस बना लिया है। जिस पर शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे को ध्वस्त किया है।

_x000D_

_x000D_

रंजन गर्ग लाल खदान क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और वह मर्डर का भी आरोपी है। बता दें कि स्थानीय लोगों ने इस अवैध कब्जे की शिकायत कलेक्टर से की थी जिसे कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए राजस्व और पुलिस अफसरों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।दरअसल, आदतन अपराधी रंजन गर्ग ने शहर से लगे मस्तूरी नेशनल हाईवे के ग्राम पंचायत ढेका पंचायत की अरपा नदी किनारे स्थित करीब एक एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है, जिसमें उसने फार्म हाउस बनाया है। ग्राम महमंद क्षेत्र मे खसरा नंबर 257 के अंश भाग (लगभग 1 एकड़) पर रंजन गर्ग द्वारा अतिक्रमण की लिखित शिकायत जनदर्शन मे कलेक्टर बिलासपुर अवनीश शरण को प्राप्त हुई।

_x000D_

_x000D_

जिस पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कलेक्टर बिलासपुर ने अनुविभागीय अधिकारी बिलासपुर एवं संबंधित तहसीलदार को जांच कर विधिवत कार्रवाई के निर्देश दिए।उक्त प्राप्त शिकायत को कलेक्टर बिलासपुर ने समय सीमा के प्रकरण मे दर्ज कर बिलासपुर एस डी एम को प्रेषित भी किया। जिस पर एसडीएम पीयूष तिवारी के निर्देश पर संबंधित तहसीलदार ने तत्काल हल्का पटवारी से जांच रिपोर्ट आहूत की एवं शासकीय भूमि पाए जाने पर नियमानुसार बेदखली की कार्रवाई की गई।

_x000D_

_x000D_

मौके पर यह देखा गया कि लगभग 50-100 की संख्या मे पुलिस बल एवं सीएसपी कोतवाली, एसडीएम बिलासपुर, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी तोरवा सभी उपस्थित थे।कलेक्टर बिलासपुर का यह साफ़ संदेश है कि अवैध रूप से  अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई इसी प्रकार होती रहेगी।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट