मुख्यमंत्री के व्यस्ततम कार्यक्रम के बीच शहर में ट्रैफिक व्यवस्था हुई फेल, घंटों जाम में फंसे रहे लोगों, होते रहे परेशान
बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री के व्यस्ततम कार्यक्रम के बाद शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह फेल नज़र आया।
_x000D_
एक तरफ जहां दोपहर में सकरी से उसलापुर रोड के लोकार्पण कार्यक्रम के समय मंगला चौक से मुंगेली नाका चौक पर विभिन्न लोकार्पण कार्यक्रम के बीच ट्रैफिक को रोका गया तो इससे आम लोग खासा परेशान रहे।
_x000D_
उधर शाम को मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम में रामसेतु मार्ग के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान रिवरव्यू से लेकर सिम्स हॉस्पिटल रोड, सदर बाजार,तक जाम की स्थिति निर्मित हो गई। यहां ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आया। शहर में इन दिनों वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान शहर में जाम की स्थिति आम बात हो गई है।
_x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


