जिला कोषालय से 4 जून को सुबह 6बजे सुरक्षा व्यवस्था में परिवहन किये जाएंगे डाक मतपत्र, प्रत्याशी या प्रतिनिधि परिवहन की कर सकेंगे निगरानी

जिला कोषालय से 4 जून को सुबह 6बजे सुरक्षा व्यवस्था में परिवहन किये जाएंगे डाक मतपत्र, प्रत्याशी या प्रतिनिधि परिवहन की कर सकेंगे निगरानी

बिलासपुर। जिला कोषालय बिलासपुर स्थित डबल लॉक से डाक मतपत्र पेटियों को 4 जून को सवेरे 6 बजे सुरक्षित अभिरक्षा में परिवहन कर शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय कोनी स्थित मतगणना स्थल में स्थानांतरित किया जाएगा।

_x000D_

_x000D_

निर्वाचन कार्यालय द्वारा अभ्यर्थियों को सूचना दी गयी है कि अभ्यर्थी स्वयं अथवा अपने पूर्व निर्धारित प्रतिनिधि के माध्यम से शामिल हो सकते हैं। वे 4 जून को सवेरे 5.45 बजे जिला कोषालय बिलासपुर में उपस्थित होकर सीलबंद डाक मतपत्र पेटियों के मतगणना स्थल तक परिवहन की निगरानी कर सकते है। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट