तहसील कार्यालय परिसर में वाहन पार्किंग संचालन के लिए आवदेन 28फरवरी तक
बिलासपुर। तहसील सह एसडीएम कार्यालय परिसर में वाहन पार्किंग स्टैंड संचालन के लिए 28 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। संचालन की अवधि 1अप्रैल 2024 से लेकर 31 मार्च 2025 तक के लिए है। ठेके की न्यूनतम दर 1लाख 20 हजार रूपए रखी गई है। संचालक को प्रति साइकिल से 5 रुपए, बाइक से 10 रुपए और चार पहिया वाहन से 20 रुपए किराया लेना होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए तहसील कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
_x000D_ _x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


