छत्तीसगढ़ में 21 प्रशासनिक सेवा के अफसर फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर कर रहे है नौकरी, दिव्यांग सेवा संघ ने लगाएं गंभीर आरोप लिस्ट किया जारी

छत्तीसगढ़ में 21 प्रशासनिक सेवा के अफसर फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर कर रहे है नौकरी, दिव्यांग सेवा संघ ने लगाएं गंभीर आरोप लिस्ट किया जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ ने आरोप लगाया है कि प्रदेश के 21 अधिकारी फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी कर रहे हैं। इस मामले का खुलासा रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में हुआ।

_x000D_

_x000D_


इस संबंध में संघ ने 21 अफसरों की नाम की सूची मीडिया को सौंपी है। सूची में 7 डिप्टी कलेक्टर, 3 लेखा अधिकारी, 3 नायब तहसीलदार, 2 सहकारिता निरीक्षक, 3 वेटनीर डॉक्टर शामिल है।
संघ का आरोप है कि इन नियुक्तियों के पीछे लोरमी में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी गुलाब सिंह राजपूत, मुंगेली में पदस्थ चिकित्सक एमके राय, और बिलासपुर में पदस्थ हेल्थ ज्वाइंट प्रमोद महाजन का हाथ है। इन अधिकारियों पर पूरी भर्ती प्रक्रिया में मिलीभगत का आरोप लगाया गया है।

_x000D_

_x000D_

_x000D_

_x000D_

छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ ने सरकार से इन अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह चेतावनी भी दी है कि अगर 15 दिन के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो 21 अगस्त को प्रदेश के दिव्यांग रायपुर में आंदोलन करेंगे।

_x000D_

_x000D_

संघ की इस मांग पर राज्य सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार है। यदि संघ के आरोप सही साबित होते हैं, तो यह राज्य की भर्ती प्रक्रियाओं में एक बड़ा घोटाला साबित हो सकता है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट