*शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बेलमुंडी के छात्राओं को मिला सरस्वती सायकल*

*शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बेलमुंडी के छात्राओं को मिला सरस्वती सायकल*

_x000D_

बिलासपुर।- तखतपुर जनपद के ग्राम पंचायत बेलमुंडी के हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा 9वी के 22 छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत साईकल का वितरण स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया।

_x000D_

_x000D_


ज्ञात हो कि शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साईकल योजना के तहत 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्ग के बीपीएल परिवार की बालिकाओं को साइकिल दी जाती है। ये योजना एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जो ना सिर्फ बेटियों को स्कूल आने-जाने में मदद करती है बल्कि बेटियों की शिक्षा की राह आसान करती हैं।
साईकल वितरण कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच रामकुमार कौशिक, शाला विकास समिति के अध्यक्ष दुष्यंत द्विवेदी , स्कूल की प्राचार्या श्रीमती वंदना भट्ट , व्याख्याता मधुकर लहरे , व्याख्याता महेंद्र दुबे , शाला विकास समिति के सदस्य डाकेश्वर सन्नाट , बद्री प्रसाद कौशिक पंच, व स्कूल स्टॉफ व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट