*धर्म नगरी रतनपुर में बदमाश युवकों ने की मुर्गा पार्टी, प्रबंधन समिति ने की शिकायत,नगरवासियों में आक्रोश सख्त कार्रवाई की मांग*

*धर्म नगरी रतनपुर में बदमाश युवकों ने की मुर्गा पार्टी, प्रबंधन समिति ने की शिकायत,नगरवासियों में आक्रोश सख्त कार्रवाई की मांग*

बिलासपुर।धर्मनगरी रतनपुर इन दिनों विवादित मामले को लेकर खासा सुर्खियों में है,महामाया देवी मंदिर परिसर रतनपुर में कुछ युवक पिकनिक मनाने आए थे जहा बदमाशों ने शराब खोरी की और बकरा पार्टी का आयोजन किया, यही नहीं जूठे पत्तल कैंपस में ही फेंक दिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसके बाद प्रबंधन समिति भी हरकत में आया और पूरे मामले की थाने में शिकायत की,पूरा मामला बीते दिनों बुधवार की है जहां महामाया मंदिर परिसर में पिकनिक मनाने कुछ लोग पहुंचे थे, दोपहर में उन्होंने महामाया मंदिर दर्शन किया फिर कंठी देवी मंदिर के सामने पार्किंग के पास खाना बनाने लगे,बदमाश युवक वहा बकरा और मुर्गा पार्टी मनाए और चले गए।जिसके बाद वहा पड़े डिस्पोज और मास के टुकड़ों का किसी ने सोशल मीडिया में विडियो वायरल कर दिया।इस घटना के बाद नगर के लोगो में बदमाश युवकों के खिलाफ जमकर आक्रोश है,उधर मंदिर प्रबंधन समिति ने बदमाशों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।पुलिस को आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकालकर बदमाश युवकों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए है।

_x000D_

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट