*Breaking: बिलासपुर नगर निगम के निर्विरोध सभापति बने पूर्व मेयर विनोद सोनी, कांग्रेस ने नहीं उतारे अपने प्रत्याशी*

*Breaking: बिलासपुर नगर निगम के निर्विरोध सभापति बने पूर्व मेयर विनोद सोनी, कांग्रेस ने नहीं उतारे अपने प्रत्याशी*

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम के सभापति बने विनोद सोनी, भारतीय जनता पार्टी के चयन समिति ने विनोद सोनी के नाम को लेकर अपनी सहमति दी है। तय कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण होगी इसके बाद नगर निगम में सभापति के रूप में विनोद सोनी को निर्विरोध चुन लिया जाएगा आपको बता दे कांग्रेस ने अपना कोई अधिकृत प्रत्याशी खड़ा नहीं किया है।

_x000D_

_x000D_

_x000D_


बिलासपुर नगर निगम में बीजेपी का हैं बहुमत - 

_x000D_

बिलासपुर नगर निगम में कुल 70 वार्ड है जहां हुए इस चुनाव में भाजपा के 49 पार्षदों ने जीत दर्ज की है वहीं कांग्रेस के 18 पार्षद चुनाव जीते हैं इसके साथ ही दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की है। 49 पार्षदो के बहुमत के आधार पर बीजेपी का नगर निगम में सभापति बनेगा। कांग्रेस ने अपने कोई भी प्रत्याशी खड़े नहीं किए हैं तो बहुमत के आधार पर विनोद सोनी का सभापति बनना तय माना जा रहा है।

_x000D_

आज शाम 5:30 बजे से 6:30 तक सभापति का निर्वाचन होगा इसके साथ ही चार सदस्य अपीलीय समिति के लिए भी निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। 6:30 बजे सभापति और अपीलिय सदस्यों की घोषणा की जाएगी निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारी कलेक्टर अवनीश शरण है।

_x000D_


ब्यूरो रिपोर्ट