स्वीप कार्यक्रम: नव मतदाताओं और वृद्ध मतदाताओं का किया गया सम्मान,गनियारी के नारी शक्ति गारमेंट फैक्ट्री में हुआ आयोजन

स्वीप कार्यक्रम: नव मतदाताओं और वृद्ध मतदाताओं का किया गया सम्मान,गनियारी के नारी शक्ति गारमेंट फैक्ट्री में हुआ आयोजन

बिलासपुर।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। लोकसभा निर्वाचन में लोगों की शत प्रतिशत सहभागिता के सुनिश्चित करने करने  में हर वर्ग अपनी भागीदारी निभा रहा है। स्वीप के तहत प्रशासन द्वारा मतदाताओं को लोकतंत्र  में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करने कई आयोजन किए जा रहे हैं । इसी कड़ी में कोटा ब्लॉक के गनियारी के नारी शक्ति  गारमेंट फैक्टरी के परिसर में नवमतदाताओं और वृद्धजनों के लिए सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

_x000D_

_x000D_

   स्व समूह की महिलाओं  द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ और स्वीप के नोडल अधिकारी आरपी चौहान ने शिरकत कर मतदाताओं का सम्मान शॉल और श्री फल भेंटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान अवश्य दें। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जनपद पंचायत के अधिकारी,कर्मचारी और बड़ी संख्या में समूह की  महिलाएं मौजूद थी।   उल्लेखनीय है कि स्वीप के तहत जिले में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें हर वर्ग अपनी भूमिका निभा रहा है,सभी को 7 मई मतदान के लिए प्रेरित करने अनेक आयोजन किये जा रहे है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट