निगम आयुक्त ने सात सफाई ठेकेदारों पर लगाया 70000 जुर्मना एक सफाई ठेकेदार एवम एक सफाई सुपरवाइज़र को दिया नीलांबन का आदेश

निगम आयुक्त ने सात सफाई ठेकेदारों पर लगाया 70000 जुर्मना एक सफाई ठेकेदार एवम एक सफाई सुपरवाइज़र को दिया नीलांबन का आदेश

बीरगांव। नगर पालिक निगम बीरगांव में विशेष स्वच्छता अभियान के तहत आज  निगम के वार्डों में आयुक्त द्वारा निगम अमले  के साथ सफाई का जायजा लेने सुबह 7:00 बजे से औचक निरीक्षण किया गया।

_x000D_

_x000D_

निरीक्षण के दौरान निर्धारित सफाई कर्मी से कम संख्या में सफाई कर्मी पाए जाने एवम सफाई ठेकेदारो द्वारा सफाई की मॉनिटरिंग नहीं करने के कारण 7  सफाई ठेकेदारों को ₹70000 का जुर्मांना लगया गया। 1 सफाई ठेकेदार एवम 1  सफाई  सुपरवाइज़र को लापरवाही बरतने के  कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया गया।

_x000D_

_x000D_

निगमायुक्त ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि सफाई कर्मचारियों की कमी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी । आज शनिवार को हुए कार्यवाही में मुख्य रूप से सफाई  सुपरवाइज़र विकास चतुर्वेदी एवं सफाई ठेकेदार विशाल कोटरीवाल  को निलंबन का निर्देश दिया गया।  निरीक्षण के दौरान नगर निगम के महापौर नंदलाल देवांगन एम आई सी सदस्य मोहम्मद रियाज एवम ओम प्रकाश साहू, वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद पति कविता सुदन सिकली एवम वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्विन यादव उपस्थित रहे।

_x000D_