जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने किया सेजबहार क्षेत्र का दौरा, डुबान क्षेत्र का लिया जायजा

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने किया सेजबहार क्षेत्र का दौरा, डुबान क्षेत्र का लिया जायजा

◆जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने किया सेजबहार क्षेत्र का दौरा
◆डुबान क्षेत्र का लिया जायजा

_x000D_

_x000D_


 रायपुर----पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश के दौरान नाले में उफान के चलते सेजबहार क्षेत्र के निचले इलाके में पानी का जमाव हो गया था जिसके चलते कई घरों में पानी घुसने की शिकायत आई थी उक्त क्षेत्र का आज जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने दौरा किया एवं लोगों से मिले साथ ही उनके द्वारा जेसीबी सहित अन्य उपकरण व कर्मचारी ले जाकर क्षेत्र में पानी भराव वाले स्थानों पर निकासी की व्यवस्था कराई गई ।उन्होंने बताया कि नाले में अति प्रवाह की वजह से तथा अतिक्रमण के चलते यह स्थिति निर्मित हुई है उनके द्वारा उक्त क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को जहां खाने पीने का सामान उपलब्ध कराया गया वहीं अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया कि अवैध कब्जे वाली जगह को खाली करवा कर स्थिति को सही की जाए।कई घरों में पानी भर जाने की वजह से उनके रहने के लिए जगह नहीं बची थी जिन्हें अन्य स्थानों पर ठहराया गया है यदि सुचारू रूप से पानी का बहाव चलते रहता और अतिक्रमण जल बहाव वाले स्थान पर नहीं किया जाता तो यह स्थिति निर्मित नहीं होती।