*पंचायत चुनाव: जिला पंचायत सदस्य के लिए पहले दिन दो नामांकन दाखिल,तीन फ़रवरी तक स्वीकार किए जाएंगे नामांकन पत्र*

*पंचायत चुनाव: जिला पंचायत सदस्य के लिए पहले दिन दो नामांकन दाखिल,तीन फ़रवरी तक स्वीकार किए जाएंगे नामांकन पत्र*

बिलासपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  अवनीश शरण द्वारा अधिसूचना जारी करने के साथ ही नगरीय निकायों की भांति जिला पंचायत सदस्यों के लिए भी आज से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

_x000D_

_x000D_

पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के 2 नामांकन दाखिल हुए। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5 बिल्हा से संदीप कुमार यादव एवं क्षेत्र क्रमांक 8 तखतपुर से भारती माली ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी है।

_x000D_

_x000D_

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर वार्ड पार्षद और मेयर के लिए भी नामांकन दाखिल किए जा रहे है जिसे लेकर आज जिला कार्यालय परिसर में काफ़ी भीड़ उमड़ी रही। नगर निगम के लिए नामांकन दाखिल करने कल आखिरी तारीख तय है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट