*पीएम मोदी का दौरा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा, जिला प्रशासन के अधिकारियो सहित बीजेपी के सभी विधायक और पार्टी कार्यकर्ता रहे मौजूद*

*पीएम मोदी का दौरा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा, जिला  प्रशासन के अधिकारियो सहित बीजेपी के सभी विधायक और पार्टी कार्यकर्ता रहे मौजूद*

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर में कार्यक्रम स्थल का दौरा किया जहां उन्होंने चल रहे तैयारीयों की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव,विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक अमर अग्रवाल,सुशांत शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण एसपी रजनेश सिंह मौजूद रहे।

_x000D_

_x000D_

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि देश के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का छत्तीसगढ़ आगमन हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। नवरात्र के शुभ दिन में उनका आगमन हो रहा है, जो छत्तीसगढ़ के विकास के लिए एक शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि  हमने प्रधानमंत्री मंत्री जी से दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया था। हमने कहा कि काफी दिन हो गए छत्तीसगढ़ की जनता आपको नजदीक से देखना और स्वागत करना चाहते हैं। उन्होंने आने की सहमति दी और तब से यहां उनके आगमन की तैयारी जोर-जोर से शुरू हुई।

_x000D_

_x000D_

उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में बिलासपुर में प्रधानमंत्र के 30 मार्च को कार्यक्रम की अच्छी तैयारी चल रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री के आगमन के लिए बने हेलीपैड, मंच व बैठक व्यवस्था का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा यह प्रधानमंत्री का अब तक का छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा कार्यक्रम है। पांच विशाल डोम इसमें सजाए गए हैं। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरे प्रदेश में अपूर्व उत्साह का माहौल है।उन्होंने कहा कि बिलासपुर में आयोजित प्रधानमंत्री जी का कार्यक्रम राज्य स्तरीय बड़ा कार्यक्रम है। पूरे राज्य भर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। लगभग 2 लाख लोगों के आने की संभावना है।लगभग 33 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात प्रधानमंत्री देंगे।

_x000D_

_x000D_

मुख्यमंत्री विष्णु देव सांय ने कहा कि पीएम जनमन योजना का प्रदेश में बहुत अच्छे तरीके से संचालन हो रहा है बिरहोर बैगा, पहाड़ी कोरवा जनजातियों के विकास की गति इससे तेज हुई है। उन्होंने समारोह की बेहतर तैयारी के लिए जिला प्रशासन बिलासपुर की सराहना की ।

_x000D_

_x000D_

उन्होंने कहा कि तैयारी के पल-पल की जानकारी मुझे है । चूंकि प्रधानमंत्री बड़े अरसे बाद स्वयं यहां आने वाले हैं इसलिए मैं नजदीकी से तैयारी का जायजा लेने पहुंचा हूं । उन्होंने कहा कि यहां आने वाले हितग्राहियों को कोई परेशानी ना हो,सबको उनके घर से लाने और वापस घर पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रशासन एवं अधिकारियों की है । इस दौरान उन्हें किसी तरह की खान-पान सेहत आदि की कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मी बढ़ने लगी है। इसे ध्यान में रखते हुए तमाम व्यवस्था इसके अनुरूप किया जाए।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट