एसपी के निर्देश पर शहर के मुख्य स्थानो पर पुलिस ने की सरप्राइज चेकिंग, 207वाहनों पर की गई कार्यवाही, शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालको पर 185mv एक्ट की कार्यवाही

एसपी के निर्देश पर शहर के मुख्य स्थानो पर पुलिस ने की सरप्राइज चेकिंग, 207वाहनों पर की गई कार्यवाही, शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालको पर 185mv एक्ट की कार्यवाही

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल,के  मार्गदर्शन में बिलासपुर के प्रमुख चौराहों में, सभी ग्रामीण थानो में सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक तथा शहरी क्षेत्रों में रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक सरप्राइज वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

_x000D_

_x000D_

चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, ब्लैक फिल्म लगाने वाले कार, बिना नंबर गाड़ी, तीन सवारी आदि यातायात नियमों को नहीं मानने वाले की जांच कर कार्यवाही की गई है।

_x000D_

_x000D_

शराब पीकर वाहन चलाने वालों का मौके पर ही ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चेक किया गया व नियत सीमा से अधिक शराब पी कर गाड़ी चलाने वालों की गाड़ियों को जप्त किया गया है, 185 MV एक्ट के अंतर्गत कुल 19 वाहनों को जप्त किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। यातायात नियमों  का उल्लंघन करने वाले कुल 188 वाहनों पर एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर कुल ₹ 88,100 शमन शुल्क वसूला किया गया।

_x000D_

_x000D_


पुलिस विभाग के अधिकारी ने बताया कि वाहनों की सरप्राईज चेकिंग का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना है।ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट