बिलासपुर जिले के आठ पुलिस अधिकारी कर्मचारी बने दिसंबर महीने के कॉप ऑफ द मंथ,दो आरक्षको को किया गया दंडित

बिलासपुर जिले के आठ पुलिस अधिकारी कर्मचारी बने दिसंबर महीने के कॉप ऑफ द मंथ,दो आरक्षको को किया गया दंडित

बिलासपुर। पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने के लिए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रति माह ’’कॉप ऑफ द मंथ’’ पुरस्कार दिया जाता है। वर्षान्त 2023 में अपराधों का अधिकाधिक निकाल करने के लिये निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सरकण्डा को, 10 मोटर सायकल एवं चोरी के जेवरात बरामदगी करने पर एसीसीयू के प्र.आर. बलवीर सिंह को,अल्पावधि में चोरी के आरोपी को पकड़कर शत-प्रतिशत बरामदगी के लिये प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव को, रक्षित केन्द्र के कार्यों का लगन एवं परिश्रम से कर्तव्य निष्पादन के लिये प्र.आरक्षक आबिद हुसैन को, महिलाओं के जेवरात उतरवाकर ठगी करने वाले दिल्ली गैंग के 12 सदस्यों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने पर ऐसीसीयू के आरक्षक बोधूराम कुम्हार को, वर्षान्त में अभियोग पत्र प्रस्तुत करने में लगन एवं परिश्रम से कार्य करने पर आरक्षक नमित सोनी को, अपहृत नाबालिगों की विभिन्न प्रदेशों से बरामदगी के लिये म.आर. स्वाति बंजारे को एवं उच्च न्यायालय में दायरा याचिकाओं के जवाबदावा संबंधी कार्य में सराहनीय योगदान हेतु आरक्षक मुकेश निराला को कॉप ऑफ द मंथ सम्मान से बिलासागुडी हॉल में सम्मानित किया गया है। 

_x000D_

चुने गए कर्मचारियों को नगद ईनाम एवं गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और सभी थाना व चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार जिम्मेदारी एवम निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा। वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीनता व पदीय कर्तव्य निर्वहन में लापरवाहीपूर्ण आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस माह कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर 02 आरक्षकों को सेवा से पृथक कर दंडित किया गया है।

_x000D_

इस अवसर पर जिले के अति.पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उदयन बेहार, मंजुलता केरकेट्टा सहित पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट