लोकसभा चुनाव: पैरामिलेट्री फोर्स पहुंची जिले में (CAPF) लोकसभा चुनाव में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की रहेगी बड़ी भूमिका। जिले में पुरी छावनी के बिच होगा लोकसभा का चुनाव। देखिए mornews

लोकसभा चुनाव: पैरामिलेट्री फोर्स पहुंची जिले में (CAPF) लोकसभा चुनाव में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की रहेगी बड़ी भूमिका। जिले में पुरी छावनी के बिच होगा लोकसभा का चुनाव। देखिए mornews

बिलासपुर। लोकसभा निर्वाचन हेतु सुरक्षित और शांतिपूर्ण मतदान हेतु ज़िला बिलासपुर में CAPF फ़ोर्स का आगमन हो गया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा सभी अधिकारीयों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया और सभी आधिकारियों से चुनाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाने हेतु तैयारी का विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया।ज़िला बिलासपुर में लोकसभा की गंभीरता को देखते हुए समुचित सुरक्षा व्यवस्था बनाने हेतु पैरामैलेट्री फ़ोर्स का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा जिसकी तैयारी कर ली गई है उन पहलू पर चर्चा कर सभी को अपना कार्यों की गंभीरता को समझकर टीम भावना से कार्य कर चुनाव संपन्न कराने हेतु योजना बनाया गया ।सभी कंपनी के अधिकारियों को ज़िला बिलासपुर कि भौगोलिक, राजनीतिक, सामाजिक परिस्थितियों से अवगत कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप द्वारा सभी के ठहरने, वाहन, भोजन और अन्य मूलभूत आवश्यकता के बारे कोई परेशानी तो नहीं की जानकारी ली गई और आवश्यक सुधार व सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आश्वासन दिये।

_x000D_

_x000D_

लोकसभा हेतु 14.5 कंपनी का आबंटन प्राप्त हुआ, जिसमें आईटीबीपी 5, सीआरपीएफ़ 6, एसएसबी 1.5 , सीएएफ 2 कंपनी प्राप्त हुए जिसमें सीएएफ के दो कंपनी पूर्व से बिलासपुर ज़िला में कार्यरत है, प्राप्त कंपनी को तखतपुर, कोटा, रतनपुर, सीपत, मल्हार, पचपेड़ी, बिल्हा, चकरभाटा, सरकंडा, तोरवा, सकरी, सिविल लाइन, कोनी स्ट्राँगरूम और पुलिस लाइन में ठहराया गया जो बिलासपुर लोकसभा के 6 विधानसभा के संवेदनशील मतदान केंद्र में तैनात किया गया जाएगा।

_x000D_

_x000D_

सभी थाना क्षेत्र में प्राप्त कंपनी द्वारा एसएसटी नाकाबंदी, एरिया डोमिनेशन, पेट्रोलिंग, फ्लैग मार्च के द्वारा अपने क्षेत्र को सुरक्षित करेंगे और शांति व्यवस्था बनाकर चुनाव संपन्न कराएँगे।

_x000D_

_x000D_

ज़िला के अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी के साथ पदस्थ आईपीएस उमेश गुप्ता, आईपीएस पूजा कुमार आईपीएस अजय कुमार और डीएसपी एसडीओपी थाना चौंकी प्रभारी सभी कंपनी के साथ अपने अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनायेंगे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट