आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तखतपुर और कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,चेकिंग प्वाइंट पर पकड़े लाखो रुपए की साड़ी केस भी जप्त

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तखतपुर और कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,चेकिंग प्वाइंट पर पकड़े लाखो रुपए की साड़ी केस भी जप्त

_x000D_

बिलासपुर। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर जिले के अलग अलग क्षेत्रो मे चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।परिवहन एवं भण्डारण किए जाने वाले संदेहास्पद सामाग्रियों की चेकिंग कर जप्ती की कार्यवाही की जा रही है।
आज तखतपुर पुलिस द्वारा मोढे मार्ग तखतपुर व ग्राम चोरहा नवागांव चौकी जूनापारा में चेकिंग प्वाइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी,तभी मोढे चेकिंग स्थल में बिलासपुर से गांव देवरहट की ओर जा रही टाटा मैजिक

_x000D_

_x000D_

गाड़ी न CG 12 ए.एस. 9822 में 149 नग साड़ीया और 163 नग अन्य कपडे जप्त किए गए हैं। बाजार में इन कपड़ो की कीमत 02 लाख 60 हजार रूपए बताई जा रही है।गाड़ी में राजेश कश्यप पिता द्वारिका उम्र 42 साल हरनाचाका थाना लालपुर जिला मुंगेली का निवासी बताया।

_x000D_

_x000D_


 वही नवागांव नाका पर चेकिंग प्वाइंट में बिलासपुर से लोरमी की ओर जा रही स्वीफ्ट कार गाड़ी न CG 10 ए.वाय 2701 में भरी 248 नग साड़ी जिसकी कीमत करीबन 03 लाख रूपए बताया जा रहा है।गाड़ी सवार पवन माखिजा पिता बलराम मखीजा उम्र 22 साल जूना बिलासपुर का निवासी है।दोनो मामले में 397 नग साड़ी और163 नग अन्य कपडे पुलिस ने जप्त किए हैं।इन कपड़ो की कीमत लगभग 6लाख रुपए बताया जा रहा हैं।

_x000D_

उधर पुलिस सहायता केन्द्र केन्दा नाका के पास मुखबिर की सूचना पर गाड़ी न MP 04 जे.ई 3339 एम जी ग्लोस्टर को रोककर चेक किया गया। गाड़ी में सवार ए.सत्यनारायण प्रसाद पिता रामा कोटईया उम्र 51 वर्ष बिला नं. 07 लहरी, अकार्ड विलास साई सागर जिला तिरुमलाईगिरी जिला हैदराबाद तेलंगाना का रहने वाला है।जिसके कब्जे से एक लाल प्लास्टिक थैले में 500 रूपये के सौ-सौ नोटो का कुल 12 बंडल जिसमें 500 रूपये के कुल 1200 नोट कीमती 600000/- (छः लाख रूपये) रखा मिला पुलिस ने रूपये रखने के संबंध में गाड़ी मालिक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो रेल्वे में ठेकेदारी करता है और लेबर पेमेन्ट के लिए रुपयों को अपने पास रखा है।

_x000D_

_x000D_

लेकिन उन रूपयों के स्त्रोत के संबंध में कोई संतुष्टि कारण और वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया।इस लिहाजा से पुलिस ने रकम को धारा102 के तहत जप्त कर आगे की  कार्यवाही की जा रही है। आपको बता दें प्रदेश में चुनाव होने हैं,और चुनावी सीजन में वोटर्श को बाटने के लिए रुपए,शराब,और कपड़े भारी संख्या में अन्य जिलों से भी भेजे जाते है जिसे रोकने पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट