पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव कमलप्रीत सिंह एवं वित्त सचिव मुकेश बंसल ने किया एयरपोर्ट का निरीक्षण

पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव कमलप्रीत सिंह एवं वित्त सचिव मुकेश बंसल ने किया एयरपोर्ट का निरीक्षण

बिलासपुर ।लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव कमलप्रीत सिंह एवं वित्त सचिव मुकेश बंसल ने बिलासा बाई केंवट एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर अवनीश शरण, एयरपोर्ट के नोडल एवं निगम आयुक्त अमित कुमार, एयरपोर्ट डायरेक्टर एन बीरेन सिंह एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के इएनसी भी साथ थे। उन्होंने एयरपोर्ट में 3 सी आईएफआर के संबंध में चल रहे कार्यों को देखा। कामों की गति में तेजी लाकर इन्हें जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इनमें प्रमुख रूप से रनवे स्ट्रीप, आइसोलेशन वे, फायर एप्रोच रोड, नव निर्मित बाउण्ड्री वाल, रनवे लाईट, एप्रोच लाईट,एप्रान हाईमास्ट, सेफ्टी वॉच टॉवर का बारीकी से अवलोकन किया।

_x000D_

_x000D_

_x000D_

 प्रमुख सचिव सिंह ने निरीक्षण उपरांत एयरपोर्ट में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में एयरपोर्ट में अग्नि सुरक्षा इंतजाम की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गरमी का मौसम है। इसलिए अग्निसुरक्षा के लिए समय-समय पर मॉक ड्रिल किया जाये। सेना की जमीन एयरपोर्ट को ट्रांसफर के लिए सीमांकन का कार्य चल रहा है। इसकी प्रगति की जानकारी लेकर इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। संपूर्ण नक्शा का अवलोकन किया। बजट के बारे में भी अधिकारियों से चर्चा किया। एयरपोर्ट को 4 सी कैटेगरी में उन्नयन के बारे में भी विचार-विमर्श किया। 4 सी की कैटेगरी में शामिल होने से बड़े विमानों का परिचालन संभव हो सकेगा। एयरपोर्ट की खाली जमीन पर सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श करने की सलाह दी। इस अवसर पर एसडीएम बजरंग वर्मा सहित पीडब्ल्यूडी विभाग के सीई,एसई,ईई एयरपोर्ट के अधिकारी भी उपस्थित थे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट