बारिश शुरु होते ही सकरी क्षेत्र में बिजली की आंख मिचौली का खेल शुरु

बारिश शुरु होते ही सकरी क्षेत्र में बिजली की आंख मिचौली का खेल शुरु

_x000D_


बिलासपुर। जिले के सकरी तहसील अंतर्गत सकरी नगर एवं सकरी से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली ने लोगों को परेशान कर रखा है। दो-चार दिन व्यवस्था ठीक रहती है। फिर लोगों को बिजली समस्या से जूझना पड़ता है। मौसम में थोड़ा बदलाव भी बिजली व्यवस्था को बिगाड़ देती है। ऐसे में बरसात के दिनो में लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। बिजली की आंख मिचौली एवं लंम्बे समय से गुल होने की समस्या से लोग परेशान हैं।

_x000D_

_x000D_


रविवार को बारिश के शुरू होते ही बिजली काफी देर तक गुल हो रही है। विद्युत वितरण विभाग द्वारा बरसात के मौसम को ध्यान में रखकर मेंटनेंस अभियान शुरू किया जाता है। इसके अलावा विभाग की ओर से समय-समय पर विद्युत उपकरणो के रख-रखाव पर ध्यान दिए जाने की बात कही जाती है। लेकिन इसके बावजूद शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता हलाकान हैं। बरसात के दिनों में बिजली उपकरणों मे ज्यादा खराबी आती है। मेंटनेंस के बाद भी केबल व लाइन में फाल्ट आने की शिकायतें लगातार आ रही हैं। बरसात में ट्रांसफार्मर ब्रस्ट होने की शिकायतें भी आ रही है।
मेंटनेंस मटेरियल व कर्मचारियों की कमी-
मेंटनेंस मटेरियल व कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे बिजली विभाग को व्यवस्था को सुधारने में समय लग रहा है। इससे होने वाले परेशानी से बिजली उपभोक्ताओं के अलावा विभाग को भी जूझना पड़ता है। क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में कब तक सुधार होगा यह कहना मुश्किल है। इसको लेकर अधिकारी भी सही जवाब नहीं दे पा रहे हैं। जिसके कारण लोगों को पता नहीं चलता कि कब तक सुधार का काम होगा।
नगर व ग्रामीण इलाके में बिजली व्यवस्था चरमराई-
मौसम की खराबी के कारण सकरी नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाके में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। क्षेत्र सहित आसपास गावों के बिजली व्यवस्था में पूरी तरह से सुधार नहीं हो सका है। जिसके कारण उक्त क्षेत्र में भी बिजली की समस्या बनी हुई है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट