जिला ऑटो संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी को विधायक अमर अग्रवाल ने दिलाई शपथ

जिला ऑटो संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी को विधायक अमर अग्रवाल ने दिलाई शपथ

बिलासपुर। जिला ऑटो संघ की नई जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रेलवे परिक्षेत्र के ऑटो स्टैंड में संपन्न हुआ.

_x000D_

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक अमर अग्रवाल, भाजपा नेता पिनाल उपवेजा,कांग्रेस नेता अभय नारायण राय,भाजयुमो नेता रौशन सिंह एवं अन्य अतिथियों ने जिला ऑटो संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शपथ दिलाई.

_x000D_

_x000D_


नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोरेश हेल, उपाध्यक्ष नारायण पात्रे,सचिव जराड़ वेन हालट्रेन,सह सचिव जीतेंद्र खांडे, कोषाध्यक्ष ताम्र्ध्व्ज साहू आदि सभी पधाधिकारीयों ने मुख्य अतिथि का पुष्पहार से स्वागत किया, तत्पश्चात मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल ने सभी पदाधिकारीयों को पद की शपथ दिलाई ,कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को मोमेंटम से सम्मानित भी किया गया.।
इस दौरान पदाधिकारीयो के द्वारा आपसी सहमति से कुछ पदाधिकारी के नाम नामित भी किया गया.जिसमें संरक्षक पिनाक उपवेजा, कार्यकारी अध्यक्ष शेख वजीर, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भीष्म डहरे, संगठन मंत्री रामकुमार गुप्ता ,अध्यक्ष प्रतिनिधि अकबर खान ,महामंत्री राजा भास्कर, अजय सिंह ठाकुर, सलाहकार मोहब्बद् याकूब को नियुक्त किया गया है.

_x000D_

_x000D_

इस दौरान जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष मोरेस हेल ने कहा कि जिला ऑटो संघ के हित में सब मिलजुलकर काम करेंगे एवं शहर विधायक ने भी संघ के लिए हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है ,शहर के प्रमुख स्थानों में ऑटो स्टैंड एवं ऑटो संघ के लिए एक कार्यालय की आवश्यकता है जिसकी आटो संघ करते आ रही है हमारी कोशिश रहेगी कि इन मांगो को शासन से पूरी कराये.

_x000D_

_x000D_

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी मनोज श्रीवास एवं मधुसूदन राव,पार्षद अजय यादव ,पार्षद साइ भास्कर,पूर्व पार्षद सुब्बा राव सहित बड़ी संख्या में ऑटो संघ के पदाधिकारी एवं ऑटो चालक उपस्थित रहे..