बड़ी खबर : तेज रफ्तार हाईवा कुचल कर युवक की दर्दनाक मौत, अशोक नगर चौक की घटना

बड़ी खबर : तेज रफ्तार हाईवा कुचल कर युवक की दर्दनाक मौत, अशोक नगर चौक की घटना

बिलासपुर। तेज रफ्तार अनियंत्रित हाईवा ने ले ली एक युवक की जान मौके पर ही दर्दनाक मौत, आज दोपहर अशोकनगर सरकंडा में अनियंत्रित तेज रफ्तार हाइवा चालक ने एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

_x000D_

_x000D_

प्रत्यदर्शियों के मुताबिक युवक हाईवे के पीछले चक्के के नीचे आ गया, जिससे उसके कमर के ऊपर हिस्सा बुरी तरह कुचल गया,घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है, सरकंडा पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह तेज रफ्तार वाहन बेलगाम होकर रोड पर दौड़ते रहते हैं। इसके पहले भी अशोक नगर चौक में कुछ दुर्घटनाएं हुई है जिस पर प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए। वही इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में जमकर आक्रोश है। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट