तहसील कार्यालय में पदस्थ तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के बीच नए सिरे से कार्य विभाजन

तहसील कार्यालय में पदस्थ तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के बीच नए सिरे से कार्य विभाजन

बिलासपुर। जिला मुख्यालय के तहसील बिलासपुर में पदस्थ तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के बीच दायित्वों में नये सिरे से कार्य-विभाजन किया गया है। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय बिलासपुर द्वारा इस संबंध में आज आदेश जारी किये गये हैं,जारी आदेश के अनुसार। तहसीलदार अतुल वैष्णव- को राजस्व निरीक्षक मण्डल सरकंडा/कोनी के पटवारी हल्का मटियारी, मदनपुर, परसदा, भरारी, गतौरी एवं सेन्दरी का प्रभार सौंपा गया है। 
 अतिरिक्त तहसीलदार मुकेश देवांगन- को राजस्व निरीक्षक मण्डल मोपका जूना/जूना बिलासपुर के पटवारी हल्का जूना बिलासपुर, उरतुम, चांटीडीह, तालापारा, बिजौर एवं मोपका का प्रभार।

_x000D_

अतिरिक्त तहसीलदार  सिद्धी गबेल को रा.नि मण्डल जूना बिलासपुर/कोनी/सरकण्डा के पटवारी हल्का बिरकोना, बहतराई, कुदुदण्ड, जरहाभांठा, कोनी एवं लिंगियाडीह का प्रभार, सौंपा गया है।

_x000D_

अतिरिक्त तहसीलदार गरिमा ठाकुर - को राजस्व निरीक्षक मण्डल कोनी/सिरगिट्टी के पटवारी हल्का नम्बर सिरगिट्टी, सेमरताल, बन्नाकडीह, खैरा (ल), पेण्डरवा एवं तिफरा का प्रभार सौंपा गया है।

_x000D_

नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा को राजस्व निरीक्षक मण्डल सिरगिट्टी/सरकण्डा के पटवारी हल्का देवरीखुर्द, लोफंदी, मंगला एवं सरकंडा तथा नायब तहसीलदार राहुल शर्मा को राजस्व निरीक्षक मण्डल तोरवा, खमतराई, ढेका-महमंद एवं मानिकपुर की जवाबदारी सौपी गई है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट