बीते दिनों आरके पेट्रोल पंप में कर्मचारियों को पिस्टल दिखाकर धमकाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीते दिनों आरके पेट्रोल पंप में कर्मचारियों को पिस्टल दिखाकर धमकाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर । बीते दिनों सरकंडा के आर के पेट्रोल पंप में दो बाइक सवार युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट कर प्रिस्टल तान दिया था। सारा घटनाक्रम  सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरके पेट्रोल पंप में काम करने वाले कर्मचारी धनेश चतुर्वेदी ने सरकण्डा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह आरके पेट्रोल पंप का मैनेजर है। दिनांक 11.05.2024 को ड्युटी पर था, दोपहर करीब 12:30 बजे प्रकाश तनगा नामक व्यक्ति अपने साथी के साथ मोटर सायकल में आया और शराब पीने के लिए 1500/- रू. मांग करने लगा जिसे सेल्समेन शिव यादव ने पैसे देने से मना किया तो उसके साथ गाली गलौच कर धक्का मुक्की कर मारपीट करने लगा। जिसे देख कर आफिस से बाहर आया तो प्रकाश ने देशी पिस्टल जैसा हथियार अपने कमर से निकालकर तान दिया और वह से भाग निकले। मामले को लेकर थाना सरकंडा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम बनाकर तत्काल मौके पर भेजा गया। जहा घटना के संबंध में जानकारी एकत्र कर आरोपियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

_x000D_

पकड़े गए आरोपी-01. प्रकाश निर्मलकर पिता संजय निर्मलकर उम्र 21 वर्ष निवासी आशा बंद कोनी हाल निवासी अशोक नगर सरकण्डा।

_x000D_

02. कुलदीप पाण्डेय उर्फ सेंटर उर्फ टंगडा पिता प्रदीप पाण्डेय उम्र 21 वर्ष साकिन अशोक नगर सरकंडा।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट