बछड़े पर कार चढ़ाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल, गौ सेवकों ने घटना को लेकर कलेक्टर एसपी को सौंपा था ज्ञापन

बछड़े पर कार चढ़ाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल, गौ सेवकों ने घटना को लेकर कलेक्टर एसपी को सौंपा था ज्ञापन

बिलासपुर। बछड़े के ऊपर कार चढ़ाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है जहा 25 जून की रात 3 बजे के आस पास डिसाइड चर्च के पास आरोपी शेख साहिद ने जानबूझ कर बछड़े के ऊपर कार चढ़ा दिया जिससे बछड़े की मौत हो गई। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया।

_x000D_

_x000D_

सुबह इस घटना की शिकायत तारबाहर थाने में दर्ज कराई गई,वहीं गौसेवको व हिंदूवादी संगठनों ने इसका जमकर विरोध दर्ज किया। साथ ही कार्यवाही की मांग को लेकर कलेक्टर-एसपी के नाम ज्ञापन सौंप कर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शेख साहिद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ़ 429,410 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट