बंदूक दिखाकर महिला से लूट करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

बंदूक दिखाकर महिला से लूट करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। नकली बंदूक दिखाकर महिला से अंगूठी और मंगलसूत्र लूट करने वाले आरोपियों को 24 घंटे के भीतर बिलासपुर पुलीस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला सरकंडा थाने का है जहां कल दोपहर 2:30 बजे लगभग 3 मोटरसाइकिल सवार लड़के भूमि विहार कालोनी में मकान में घुसकर शालिनी देवांगन पति शुभम देवांगन उम्र 24 वर्ष को नकली बंदूक दिखाकर उनसे मंगलसूत्र और अंगूठी लूटकर भाग गए निकले थे।घटना पर सरकंडा पुलीस मौके पर पहुंची, एसपी रजनेश सिंह भी मौके पर पहुंचे जहा सीसीटीवी फुटेज के अलावा नाकेबंदी कर जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

_x000D_

_x000D_


सरकण्डा पुलिस के द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर अज्ञात आरोपियों के भागने के संभावित रूट पर लगभग 100 सीसीटीव्ही कैमरों का निरीक्षण किया गया। एवं क्षेत्र के गुण्डा व निगरानी बदमाशों को तस्दीक करने पर सरकण्डा पुलिस टीम को दिनांक 10.08.2024 को घटना के संबंध में आवश्यक व अहम सुराग मिला। जिसके आधार पर संदेही आदतन बदमाश बाबू ईरानी एवं उसके साथी सुभाष निषाद व शिवराम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध  करना स्वीकार किया एवं लूटी गई सोने की अंगूठी और मंगलसूत्र को आपस में बांट लेना बताये। जिनके मेमोरण्डम के आधार पर लूट हुआ 2 सोने का लॉकेट 10 नग सोने का गेहूं दाना एवं 8 नग सोने का मोतीदाना एवं 1 नग अंगूठी पृथक-पृथक बरामद किया गया तथा आरोपियों द्वारा घटना कारित करने में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG  10 BC 8709 एवं प्लास्टिक का नकली पिस्टल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

_x000D_

पकड़े गए आरोपी -
01. सुभाष निषाद उर्फ मोगली पिता संतोष निषाद उम्र 30 वर्ष निवासी अटल आवास ब्लॉक सी/46, अशोक नगर सरकण्डा। 
02. बाबू अली उर्फ बाबू ईरानी उर्फ अशरफ अली पिता कैप्टन अली उम्र 27 वर्ष निवासी ईरानी मोहल्ला चांटीडीह थाना सरकण्डा।
03. शिवराम यादव उर्फ बंटी यादव पिता संतोष यादव उम्र 32 वर्ष निवासी भूकम्प अटल आवास थाना सरकण्डा।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट