पत्रकार को गोली मारने की धमकी,पत्रकारों में भड़का आक्रोश, प्रेस क्लब ने SP को सौंपा ज्ञापन, पत्रकारिता की आड़ में गलत काम करने वालों के खिलाफ प्रेस क्लब का कड़ा कदम

पत्रकार को गोली मारने की धमकी,पत्रकारों में भड़का आक्रोश, प्रेस क्लब ने SP को सौंपा ज्ञापन, पत्रकारिता की आड़ में गलत काम करने वालों के खिलाफ प्रेस क्लब का कड़ा कदम
एसपी रजनेश सिंह को ज्ञापन सौंपते बिलासपुर प्रेस क्लब के सदस्य

बिलासपुर। राज्य में पत्रकारों के खिलाफ दुर्व्यवहार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में एक ताजा मामला न्यायधानी बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना से सामने आया है, जहां कवरेज करने गए वरिष्ठ पत्रकार दिलीप अग्रवाल को थाना प्रभारी ने धमकी दी। पत्रकार के मुताबिक, थाना प्रभारी विजय चौधरी ने उन्हें कहा, "अगर तुम दोबारा थाना परिसर में आए तो गोली मार दूंगा।"

_x000D_

_x000D_

घटना के बाद पत्रकार दिलीप अग्रवाल ने इस दुर्व्यवहार की जानकारी बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को दी। इस गंभीर मामले को लेकर प्रेस क्लब ने तत्काल बैठक बुलाई और निर्णय लिया कि आईजी और एसपी से शिकायत की जाए तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जाए। इसके बाद, भारी संख्या में प्रेस क्लब के सदस्य और साथी पत्रकार एसपी रजनेश सिंह से मिले और उन्हें आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही, यह भी कहा गया कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, विजय चौधरी को सिरगिट्टी थाना से हटाया जाए।

_x000D_

_x000D_

प्रेस क्लब की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

_x000D_

प्रेस क्लब में हुई बैठक में पत्रकार दिलीप अग्रवाल ने घटना के बारे में विस्तार से बताया और न्याय की गुहार लगाई। प्रेस क्लब ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी से मिलने का निर्णय लिया। प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली समेत अन्य पदाधिकारियों ने एसपी से मिलकर पूरी घटना की जानकारी दी और कहा कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर पुलिस अधिकारी इस तरह के व्यवहार को जारी रखते हैं, तो पत्रकारों को विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

_x000D_

जानिए एसपी रजनेश सिंह ने क्या कहा

_x000D_

एसपी रजनेश सिंह ने पत्रकारों से मुलाकात के बाद कहा, "यह सच है कि जब तक पत्रकार सवाल नहीं पूछेगा, तब तक वह खबर नहीं लिखेगा। पत्रकार का काम है फील्ड में जाकर सवाल पूछना और खबरें निकालना। इसमें किसी को व्यक्तिगत रूप से लेने की आवश्यकता नहीं है।" हालांकि, उन्होंने इस मामले की गंभीरता को स्वीकार किया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

_x000D_

 पत्रकार दिलीपअग्रवाल ने बताई आपबीती

_x000D_

पत्रकार दिलीप अग्रवाल ने कहा, "सिरगिट्टी थाना प्रभारी ने जिस तरह से मुझसे बदतमीजी की और धमकी दी, वह बेहद शर्मनाक है। यह केवल एक पत्रकार का अपमान नहीं, बल्कि पूरे पत्रकारिता जगत की स्वतंत्रता को चुनौती देने वाली बात है। मुझे उम्मीद है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

_x000D_

प्रेस क्लब की निष्पक्ष जांच की मांग

_x000D_

बिलासपुर प्रेस क्लब ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है और कहा कि यदि भविष्य में किसी पुलिस अधिकारी का व्यवहार इस प्रकार का होता है, तो उस पर भी कार्रवाई की जाए। प्रेस क्लब ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर उनके किसी सदस्य का नाम किसी असंवैधानिक कार्य में सामने आता है, तो उसका भी जांच कर उचित कदम उठाए जाएंगे।

_x000D_

यह घटना एक बार फिर पत्रकारों के खिलाफ हो रहे दुर्व्यवहार की गंभीरता को उजागर करती है, और यह सवाल खड़ा करती है कि पत्रकारों को अपनी पेशेवर स्वतंत्रता के लिए कब तक संघर्ष करना होगा।

_x000D_

_x000D_

प्रेस क्लब की बैठक में पत्रकारिता की आड़ में अवैध धंधे चलाने वालों के खिलाफ कड़ा प्रस्ताव, एसपी को दी गई 450 सदस्यीय सूची

_x000D_

बिलासपुर प्रेस क्लब की बैठक में एक अहम मुद्दा सामने आया, जिसमें पत्रकारिता की आड़ में अवैध धंधे चलाने वालों पर कड़ी आपत्ति जताई गई। बैठक में यह बात भी सामने आई कि कुछ लोग पत्रकारिता का पर्दा ओढ़कर अवैध कारोबार चला रहे हैं और पुलिस अधिकारियों से करीबी संबंध बनाकर अपनी दबंगई का फायदा उठा रहे हैं। इन व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर जन्मदिन और अन्य मौकों पर की गई पोस्टों के माध्यम से यह साफ झलकता है कि वे पत्रकारिता से अधिक अपने व्यक्तिगत और अवैध लाभ के लिए काम कर रहे हैं।

_x000D_

पत्रकारिता की गरिमा को चोट पहुंचाने वाले लोग

_x000D_

प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली ने बैठक में कहा कि यह शर्मनाक है कि ऐसे लोग पुलिस विभाग और अन्य सरकारी संस्थाओं में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए पत्रकारिता का नाम इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों की वजह से आज पत्रकारों की साख पर सवाल खड़े हो रहे हैं और पुलिस विभाग में भी पत्रकारों की अहमियत को तुच्छ समझा जा रहा है। अध्यक्ष ने इस पर कड़ा विरोध जताया और कहा कि पत्रकारिता की गरिमा को फिर से ऊंचा उठाने के लिए प्रेस क्लब को ही एक सख्त कदम उठाना पड़ेगा।

_x000D_

क्लब में प्रस्ताव पर हुआ विचार-विमर्श

_x000D_

बैठक में इरशाद अली ने एक प्रस्ताव रखा, जिसमें कहा गया कि क्लब को अपने सभी 450 सदस्यों की सूची एसपी और आईजी को सौंपनी चाहिए। इसके माध्यम से क्लब यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी सदस्य अवैध धंधे या अनैतिक गतिविधियों में लिप्त न हो। क्लब ने प्रस्ताव में यह भी कहा कि अगर किसी सदस्य का नाम इस तरह के अवैध कार्यों में आता है, तो उसके खिलाफ क्लब को उचित कार्रवाई करने का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नए सदस्यता अभियान के तहत अब चरित्र सत्यापन और शपथ पत्र अनिवार्य किया गया है, ताकि बाद में कोई भी प्रेस क्लब पर उंगली न उठा सके।

_x000D_

सदस्यों ने प्रस्ताव को मंजूरी दी

_x000D_

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रस्ताव पर मुहर लगाई और तालियों से उसका समर्थन किया। इसके बाद प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने एसपी रजनेश सिंह को क्लब के सभी 450 सदस्यों की सूची सौंप दी और उनसे यह मांग की कि यदि इनमें से कोई सदस्य अवैध कार्यों में संलिप्त है या उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज है, तो इसका प्रमाण क्लब को दिया जाए। इसके साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि इन सदस्यों का सत्यापन किया जाए, ताकि क्लब में किसी भी प्रकार की गलत गतिविधि को रोका जा सके।

_x000D_

प्रेस क्लब अध्यक्ष का कड़ा संदेश

_x000D_

अध्यक्ष इरशाद अली ने बैठक में कहा कि प्रेस क्लब को अपनी छवि को बनाए रखने के लिए इस तरह की शर्मनाक हरकतों को रोकना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक क्लब के दामन पर कोई दाग नहीं लगता, तब तक हम पत्रकारिता की गरिमा और उसके सम्मान को बनाए रखने में सक्षम होंगे।

_x000D_

इस कदम के बाद, प्रेस क्लब ने स्पष्ट किया कि अगर कोई सदस्य इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसे क्लब से बाहर का रास्ता दिखाने में कोई संकोच नहीं किया जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष संजीव पांडेय, सचिव दिलीप यादव, कोषाध्यक्ष प्रतीक वासनिक, सह सचिव दिलीप जगवानी समेत बड़ी संख्या में प्रेस क्लब बिलासपुर के सदस्य मौजूद थे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट