भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति की बैठक हुई आयोजित

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति की बैठक हुई आयोजित

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर की कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन स्तर पर कार्य योजना तैयार की गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में सभी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए है और उन्होंनें 63 प्रतिशत मत हासिल कर प्रदेश के सभी 11 लोकसभा सीटों पर विजयश्री प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

_x000D_

_x000D_

 रामलला दर्शन यात्रा के प्रदेश संयोजक एवं बिल्हा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि 18 फरवरी को बिलासपुर से अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। मात्र 1200 रूपये में आने जाने भोजन व आवास की व्यवस्था रहेगी। सभी तीर्थयात्रियों को आधार नम्बर मोबाईल नम्बर एवं निवास का पता निर्धारित फार्म में भरकर देना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा के लिए एक बोगी निर्धारित है जिसमें 72 बर्थ होंगे। यह फार्म 8 फरवरी तक अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। यात्रा तिथि को यात्रियों को ढाई घंटे पूर्व बिलासपुर रेल्वे स्टेशन में पहुॅचना होगा, जहॉ उनका स्वागत किया जायेगा। प्रत्येक टीम के लिए एक ग्रुप लीडर होगा जो टीम का प्रतिनिधित्व करेगा। यह व्यवस्था केन्द्र सरकार की ओर से है तत्पश्चात राज् सरकार भी यात्रियों को अध्योध्या धाम की यात्रा पर ले जायेगी। उन्होंने चुनाव संबंधी चर्चा करते हुए कहा कि 29 फरवरी के पहले सभी विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव कार्यालय खोला जाना है।

_x000D_

_x000D_

कार्यकर्ताओं को आव्हान करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में 63 प्रतिशत मत हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित है अभी से कार्यकर्ता तन मन से जुट जाये। पिछले लोकसभा चुनाव में हमने सभी विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी। इस बार प्रदेश के सभी 11 सीटों पर विजयश्री हासिल करना है। इस बार वातावरण हमारे पक्ष में है।
 बिलासपुर के लोकप्रिय विधायक अमर अग्रवाल ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभी लोकसभा चुनाव के हिसाब से 98-99 वोटो से आगे है, लेकिन हमें यहीं पर संतुष्ट नहीं होना है। हमारा लक्ष्य बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से ढाई लाख मतो से विजयश्री प्राप्त करना है। आज जो हम लोगों के बीच चर्चा हुई है इस पर गंभीरता से विचार करना है और अभी से पूरी सक्रियता के साथ इस अभियान में जुट जाना है। 15 फरवरी से पहले वरिष्ठ नेताओं से मिले दिशा निर्देशो के 3-4 बिन्दुओं पर अमल करना है। सभी बूथों के सशक्तिकरण के साथ ही मंडल अध्यक्षों के साथ बूथ स्तर पर सत्त संपर्क बनाये रखना है। गांव-गांव जाकर लाभार्थियों से भी संपर्क बनाना है। दीवालों पर भी लेखन करना है। आप सभी बूथ स्तर के काम में तेजी लाये। सभी के सहयोग व योगदान से फिर एक बार मोदी सरकार के नारे को सार्थक करना है।

_x000D_

_x000D_


 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि भगवान रामलला की स्थापना हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों होते देखने का हमें सुअवसर मिला। भगवान रामलला के दर्शन कराने सरकार ने आमजनों के लिए योजनाएं बनाई है और आस्था स्पेशल ट्रेने सभी राज्यों से चलायी जा रही है। इसके लिए कार्य योजना बनाई गई है और 18 फरवरी से यात्रा प्रारंभ हो जायेगी। आगामी लोकसभा चुनावों में बूथ सशक्तिकरण अभियान दीवाल लेखन गांव चलो अभियान ऐसे बहुत से आयोजन किए जायेंगे। 15 फरवरी तक सभी कार्यक्रम निर्धारित किए गये है। मंडल अध्यक्षों सहित सभी 25 लोगों की टोली रहेगी जो गांवों में जाकर जनसंपर्क करेंगे। लाभार्थियों से भी मिलेंगे।
 इस अवसर पर बिलासपुर लोकसभा के संयोजक एवं तखतपुर के विधायक धर्मजीत सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं का बड़ा मान सम्मान है। उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी जाती है। इस विधानसभा चुनाव में मैने भाजपा की रीति-नीतियों को जाना है। मुझे दुसरी पार्टियों का भी अनुभव है। मैं सभी कार्यकर्ताओं के साथ पूरी ताकत से खड़ा रहूॅगा मुझे जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे मै उसका पालन करूंगा। पूरा देश मोदी जी की तरफ देख रहा है। हम सभी को फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेना है।
 इस अवसर पर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि संगठन के दिशा निर्देश अनुरूप सभी को जो कार्य सौंपे गये है उसे पूरी जिम्मेदारी से करना है गांव चलो अभियान दीवाल लेखन लाभार्थी संपर्क अभियान में सक्रियता केक साथ जुट जाना है। इनके क्रियान्वयन एवं सुचारू रूप से संचालन में आप सभी का सहयोग व योगदान होना चाहिए।
 बैठक का प्रस्तावना रखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि दिवाल लेखन, गांव चलो अभियान, राम मंदिर दर्शन, बूथ सशक्तिकरण, शक्ति वंदन महिला स्वयं सहायता समूह अभियान सहित आगामी कार्यक्रमों को लेकर हम सभी को काम करना है और बिलासपुर लोकसभा में पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ जीताना है।

_x000D_

जिला भाजपा कार्यालय में आज जिला कार्यसमिति की बैठक के दौरान तखतपुर नगर पालिका के कांग्रेस पार्षद कैलाशचंद्र देवांगन ने सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी का दुपट्टा पहना कर उनका स्वागत किया।बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल ने किया। आज के बैठक में प्रमुख रूप से- पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, पूजा विधानी, राजा पाण्डेय, घनश्याम कौशिक, अमरजीत सिंह दुआ, गुलशन ऋषि, लवकुश कश्यप, किशोर राय, रूक्मणी कौशिक, जीवन पाण्डेय, तिलकराम साहू, रामप्यारी यादव, अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, सुधा गुप्ता, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, बृजेन्द्र शुक्ला, चन्द्रप्रकाश छाबड़ा, निखिल केशरवानी, जयश्री चौकसे, दुर्गा प्रसाद कश्यप, चंद्रप्रकाश सूर्या, लोकेशधर दीवान, तामेश्वर कौशिक, राकेश मिश्रा, कृष्ण कुमार शुक्ला, डॉ.रजनीश पाण्डेय, राजेश मिश्रा, मनीष अग्रवाल, विजय ताम्रकार, सीमा पाण्डेय, बीपी सिंह, चंद्रप्रकाश मिश्रा, जुगल अग्रवाल, निर्मल कुमार जीवनानी, पेंगनलाल वर्मा, बलराम देवांगन, धनंजय त्रिपाठी, लक्ष्मी प्रसाद कश्यप, जनक देवांगन, विजय अंचल, राजेन्द्र राठौर, बीआर महोबिया, राजकुमार साहू, राज्यवर्धन कौशिक, तिरिथराम यादव, महाराज सिंह नायक, राजेश कश्यप, दयाशंकर तिवारी, कमल छाबड़ा सहित भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट