रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया ने किया छत्तीसगढ़ में भाजपा को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा, आरपीआई अध्यक्ष आठवले ने भेजा पत्र

रिपब्लिकन  पार्टी ऑफ़ इंडिया ने किया छत्तीसगढ़ में भाजपा को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा, आरपीआई अध्यक्ष आठवले ने भेजा पत्र

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को लिखे अपने पत्र में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद रामदास आठवले ने आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत छत्तीसगढ़ में सभी लोकसभा सीटों पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की ओर से भाजपा प्रत्याशियों को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। आठवले ने कहा है कि डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की विचारधारा को अपनाकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) एनडीए में मित्रवत पार्टी के रूप में काम कर रही है।

_x000D_

_x000D_

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव को भेजे अपने पत्र में आठवले ने कहा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश प्रगति करके आगे बढ़ रहा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, और सबका प्रयास इस घोषणा को सभी जाति व धर्म के लोग स्वीकार कर रहे हैं। काँग्रेस के 70 सालों के शासनकाल की तुलना में प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल स्वर्णकाल माना जा रहा है।

_x000D_

_x000D_

इसलिए भाजपा को केंद्र में सरकार स्थापना करने के लिए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) छत्तीसगढ़ राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष आठवले का पत्र लेकर आरपीआई (आठवले) के प्रदेश प्रभारी अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव से भेंट करके यह पत्र उन्हें सौंपा। उल्लेखनीय है कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने पिछले विधानसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ की सभी 90 विस क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों को अपना पूर्ण समर्थन दिया था।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट