प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान, भाजपायों ने फूंका चरणदास महंत का पतला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान, भाजपायों ने फूंका चरणदास महंत का पतला

बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान ने प्रदेश की राजनीतिक फिज़ा को गर्मा दिया है भाजपा के कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है। आज पुराना बस स्टैंड डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक में भाजपा कार्यक्रताओं ने चरणदास महंत का पुतला फूंक कर उनके विरुद्ध जम कर नारेबाजी की पुतला दहन करने पहुंचे पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी इस वक्त हताशा से भरी हुई है वे 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी हार सुनिश्चित मान रहे हैं और यही वजह है कि वे गलत बयानबाजी कर रहे हैं प्रधानमंत्री जी के लिए इस तरह के

_x000D_

_x000D_

अबशब्दों का प्रयोग करना राजनीतिक सुचिता के विरुद्ध है यह छत्तीसगढ़ प्रांत के छवि को खराब करने वाली है जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की यह पुरानी परम्परा रही है इनके नेता पहले भी मोदी जी के लिए आप शब्दों का प्रयोग कर चुके हैं कांग्रेस को विपक्ष की मर्यादा का भान नहीं है यह सत्ता लोलूप पार्टी जब जब सत्ता से दूर होती है सारी सीमाओं को लांघ जाति है प्रधानमंत्री को चोर कहना चाय बेचने वाला कह कर मजाक उड़ाना इनकी आदत में शुमार है जनता इनके कृत्यों पर पहले भी उन्हें मजा चखा चुकी है आने वाले समय मे भी इन्हे सबक सिखाएगी युवामोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशवानी ने कहा कि कांग्रेस के नेता अभी भी यह स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि वे अब सत्ता में नही है उनकी अराजक नीतियों के वजह से जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर निकाल दिया अब वे बिन पानी के मछली की तरह छटपटा रहे हैं और इसीलिए जो मन में आए प्रलाप कर रहे हैं और हम कांग्रेस के नेताओं को चेता रहे हैं कि ऐसे गलत बयानबाजी से बजे मोदी जी अकेले नहीं है हम सभी मोदी के परिवार हैं और उनके सम्मान में हम लाठी डंडे खाने को तैयार हैं महिला मोर्चा अध्यक्ष जयश्री चौकसे ने कहा मोदी जी ने देश की महिलाओं का मान बढ़ाया है उनकी  राजनीति भागीदारी सुनिश्चित करने 33% आरक्षण का प्रावधान किया उज्जवला गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए तीन तलाक से मुक्ति दिलाई ऐसे कर्मठ शख्शियत के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करना देश की महिलाओं के भावना को आहत करना है युवामोर्चा प्रभारी दीपक सिंह ने कहा कि हमारा शुरू से ही आरोप रहा कि कांग्रेस एक आपराधिक पृष्ठभूमि वाली पार्टी है ऐसे विवादित बयान देकर वे स्वयं अपने चरित्र का उजागर कर रहे हैं जनता की भलाई इनसे कभी हो नही सकती ये बस लाठी डंडे चलाना जानते हैं।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट