Breaking: किरण सिंहदेव बने रहेंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

Breaking: किरण सिंहदेव बने रहेंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में किरण सिंह देव निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में श्री देव को आगामी कार्यकाल के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।

_x000D_

_x000D_

कार्यालय परिसर में इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित केंद्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश पदाधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व कार्यकर्ताओँ की करतल ध्वनि और गगनभेदी नारों के बीच श्री तावड़े ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा की ओर से पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, परदे प्रभारी नितिन नबीन,पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस,उपमुख्यमंत्री अरुण साव,विजय शर्मा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जमवाल,संगठन महामंत्री श्री पवन साय सही सभी नेतागण ने श्री देव का अभिनंदन कर उन्हें बधाई दी। प्रदेश के सभी महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश (रामू) रोहरा, भरतलाल वर्मा व रामजी भारती तथा रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश ठाकुर व रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग ने गजमाला पहना कर स्वागत किया।

_x000D_

_x000D_

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री श्री तावड़े ने इस दौरान राष्ट्रीय परिषद के लिए 17 सदस्यों श्री विष्णु देव साय,श्री अरुण साव,श्री विजय शर्मा ,सुश्री सरोज पांडे,सुश्री लता उसेंडी,श्री तोखन साहू,श्री बृजमोहन अग्रवाल,श्री विक्रम उसेंडी,श्री संतोष पांडे,श्री विजय बघेल,श्री पुन्नूलाल मोहिले,श्री दयालदास बघेल,श्री केदार कश्यप,श्रीमती रूपकुमारी चौधरी,श्री खूबचंद पारख,श्री ननकी राम कंवर ,श्री देवेंद्र राजा प्रताप सिंह के नाम की घोषणा की। सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव हेतु वोट करेंगे।

_x000D_

_x000D_

अब छत्तीसगढ़ भाजपा का अभेद्य गढ़ बन गया : पारख

_x000D_

सर्वप्रथम प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने संगठन चुनाव प्रक्रिया का वृत्त प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रदेश में संगठन पर्व के दौरान सदस्यता अभियान में 60 लाख सदस्यता का लक्ष्य अर्जित किया गया और प्रदेश में 71 हजार सक्रिय सदस्य बनाए गए। सदस्यता अभियान के बाद संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। 24,219 बूथों में से 23,400 बूथों में चुनाव हुए। प्रदेश में पहले 405 मंडल थे, जो परिसीमन के बाद बढ़कर 479 हो गए। इन 479 मंडल इकाइयों में से 416 मंडल इकाइयों का गठन हो चुका है। प्रदेश में भाजपा के सभी 36 संगठन जिलों के अध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधियों का चुनाव किया जा चुका है। श्री पारख ने कहा कि इस पूरे अभियान में सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने परिश्रम की पराकाष्ठा की, इसले यह संगठन पर्व सफल हुआ है। अब छत्तीसगढ़ भाजपा का अभेद्य गढ़ बन गया है।

_x000D_

_x000D_

संगठन चुनाव की प्रक्रिया समयबद्ध पूर्ण होने के कारण छत्तीसगढ़ मान बढ़ा : पटेल

_x000D_

केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक व मप्र के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने संगठन चुनाव समय पर पूर्ण होने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में संगठन चुनाव में कहीं कोई अकारण दखल नहीं दी गई और परस्पर तालमेल देखने को मिला। बस्तर के सुदूर क्षेत्रों तक बूथ और मंडल इकाइयों के गठन की सराहना करते हुए श्री पटेल ने कहा कि संगठन चुनाव की प्रक्रिया समयबद्ध पूर्ण होने के कारण छत्तीसगढ़ मान बढ़ा है।

_x000D_

परिश्रम की पराकाष्ठा करके सारे संगठनात्मक कार्यक्रमों को समय पर पूर्ण किया : देव

_x000D_

नव निर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि पिछली बार दायित्व मिलने के बाद ही लोकसभा चुनाव, रायपुर दक्षिण उपचुनाव, संगठन पर्व के तहत सदस्यता अभियान और संगठन के बूथ से लेकर जिला इकाइयों के चुनाव में सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने परिश्रम की पराकाष्ठा करके सारे संगठनात्मक कार्यक्रमों को समय पर पूर्ण किया और निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया। बूथ से लेकर जिला इकाइयों के गठन में कहीं कोई विवाद की स्थिति नहीं बनी। इसीलिए भाजपा पार्टी विथ डिफ्रेंस है। श्री देव ने आगामी नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों की चर्चा करते हुए कहा कि ये चुनाव हमारे कार्यकर्ताओं को नेतृत्वकर्ता बनाने का चुनाव है, इसलिए इसी समन्वय के साथ काम करते हुए पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहराने के लिए सभी कटिबद्ध हों। श्री देव ने मार्गदर्शन हेतु राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व व संगठन के कार्य में सहयोग करने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी कार्यकाल के लिए इसी तरह सहयोग की कामना की।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट