बीजेपी विधायक और एएसपी के बिच नोक झोंक बवाल

रायपुर। खराब सड़कों को लेकर विधायक रंजना साहू और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दिया जिसके बाद हंगामा हो गया।पूरा मामला धमतरी जिले का है जहां रत्नाबांधा चौक में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच सड़क में विधायक रंजना साहू अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गई जिन्हें हटाने पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची थी,जहां एएसपी मधुलिका सिंह ने विधायक की बांह पकड़ खींच कर उठाने का प्रयास किया जिसके बाद जमकर हंगामा हो गया। जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और विधायक को समझाया काफी देर बाद विधायक मानी और चक्काजाम खत्म किया।

_x000D_

_x000D_


धमतरी से होकर रायपुर जगदलपुर नेशनल हाईवे गुजरती है। इन सड़कों पर काफी गड्ढे हो गए हैं इस खतरनाक गड्ढे की मरम्मत के लिए विधायक रंजना साहू भाजपाइयों के साथ रत्नाबांधा चौक पर चक्काजाम कर दिया,बीच चौराहे पर चक्का जाम से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।धरने पर बैठी भाजपा विधायक रंजना साहू को एएसपी मधुलिका सिंह ने बांह पकड़कर उठाने की कोशिश की जिसके बाद हंगामा हो गया भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया वही विधायक ने भी विरोध करते हुए एसएसपी से उलझ गई विधायक रंजना साहू ने कहा  अगर मेरे साथ पुलिस इस तरह बर्ताव कर रही है तो आम लोगो के साथ कैसा व्यवहार करते होंगे। विधायक रंजना साहू ने कानून व्यवस्था को लेकर जमकर निशाना साधा और प्रशासन को भी आड़े हाथों लिया, विधायक रंजन साहू का आरोप है कि यहां शांतिपूर्ण चल रहे विरोध प्रदर्शन को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन सरकार के इशारे पर कम कर रही है। भाजपा के इस धरना प्रदर्शन को रोकने का काम कर रही है वे जनता के लिए धरने पर बैठी है।

_x000D_

_x000D_


उधर एएसपी मधुलिका सिंह ने पुरे मामले में सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने विधायक से कोई बदसलूकी नही की और ना ही बाह पकड़ने की कोशिश की। सड़क जाम था लोग परेशान हो रहे थे इसलिए उन्हें उठाने की कोशिश की जा रही थी ,विधायक समर्थक बात सुनने को छोड़कर अपनी बात पर अड़े रहे और शासन-प्रशासन खिलाफ नारेबाजी करने लगे जिन्हे समझाइश दी जा रही थी। इस धरना प्रदर्शन के दौरान हो हंगामे के बाद धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई विधायक और एएसपी के बीच तीखी बहस के बाद भाजपा कार्यकर्ता उग्र हो गए वही एसएसपी मधुलिका सिंह ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और सड़क से हटने का निवेदन किया प्रशासन की तरफ से एसडीएम और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी ने सड़क मरम्मत जल्द कराने की जानकारी दी आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म कर दिया गया।

_x000D_

_x000D_


चक्काजाम से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह हो गई बाधित, लोग होते रहें परेशान
भाजयुमो के नेतृत्व में प्रदर्शन और चक्का जाम होने से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई ट्रक, कार ,बाइक ,जीप अन्य गाड़ियां फंसी रही।पुलिस ने गाड़ियों के रूट डायवर्ट करवाते रहें, प्रदर्शनकारी एंबुलेंस एवं जरूरी सेवा जैसे स्कूली बसों को जाने दिया।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट